फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जाने किस मां बाप का कलेजा होगा, जो ऐसे दहेज लोभियों को अपनी बेटी सौंपेगा

Thu, 07 Dec 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सुषमा
ढाेल नगाड़ाें के साथ जब बारात सुषमा के दरवाजे पहुंची थी ताे पूरा पर‌िवार बहुत खुश था। एक एक कर के शादी की सभी रस्माें की शुरुअात हुई। जयमाल हाेने के कुछ देर बाद ही दूल्हे के पर‌िवार ने लड़की के प‌िता से बुलेट बाइक की मांग की ज‌िसे सुनने के बाद सुषमा ने ‌ब‌िना एक पल गवांये शादी करने से इंकार द‌िया। सुषमा के इस कदम से उनका पर‌िवार ही नहीं पूरा गांव बहुत खुश है।                                     

 
विज्ञापन

बुलेट की मांग पर बारात लौटने वाली सुषमा

2 of 6
सुषमा
बुलेट की मांग पर बारात लौटने वाली सुषमा के परिजनों को बेटी के फैसले पर गर्व और संतोष है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद दहेज लोभियों के चक्कर में फंसकर थाने व कोर्ट के चक्कर काटने से बेहतर है कि बेटी के लिए कोई योग्य वर तलाशा जाए। पिता ने कहा दूल्हे की सरकारी नौकरी लगने के बाद ही वर पक्ष ने बुलेट की मांग शुरू कर दी।  
विज्ञापन

बच गई मेरी लाडाे की ज‌िंदगी

3 of 6
सुषमा
माधौगढ़ में सोमवार को संतोष गौड़ की बेटी सुषमा का विवाह होना था। घर के बाहर ही शादी का पंडाल लगा हुआ था। बारात मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिलवां गांव के सुनील पुत्र नवल किशोर की आई थी। शादी में जयमाला के बाद अचानक लड़के वालों ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग की। यह बात सुषमा को नगवार गुजरी और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।  

नाैकरी लगने के बाद बढ़ी दहेज की मांग

4 of 6
सुषमा
बुधवार को सुषमा और उसके परिजनों से बात की गई तो पिता संतोष ने बताया कि उसने एक साल पहले बेटी शादी सुनील से तय की थी। तब उनके सामर्थ के अनुसार दान दहेज में बात तय हो गई थी। कुछ माह पहले सुनील की मुंबई में एक्साइज विभाग में संविदा पर नौकरी लग गई, जिससे उनकी दहेज की मांग भी बढ़ गई। शादी के एन मौके पर उन्होंने अपना रंग दिखाते हुए बाइक की मांग कर दी जो देने में वह असमर्थ थे।
   
विज्ञापन

जयमाला के बाद चढ़ावा न ले आना उनकी नियत में खोट साबित कर रहा था

5 of 6
सुषमा
शादी में बिरादरी के लोगों से दबाव बनाना और जयमाला के बाद चढ़ावा न ले आना उनकी नियत में खोट साबित कर रहा था। उन्होंने कहा कि जो भी होता है अच्छा ही होता है। उनकी बेटी दहेज लोभियों के पास जाने से बच गई। सुषमा की मां बिट्टी देवी का कहना है दहेज लोभी के साथ बेटी की शादी कराना, बेटी को आग में डालने के बराबर है। भगवान की कृपा रही कि लाडो दहेज लोभियों के चंगुल में जाने से बच गई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी होने के बाद वह बेटी की सुखमय जीवन खराब होने से न बचा पाती

6 of 6
सुषमा
शादी के खर्च की भरपाई तो हो सकती है लेकिन शादी होने के बाद वह बेटी की सुखमय जीवन खराब होने से न बचा पाती। उनकी बेटी पढ़ी लिखी और उसके फैसले का सभी सम्मान करते है। शादी के लिए इंकार के बाद लड़के वाले बारात लेकर वापस चले गए। रास्ते में फोन भी आए लेकिन बेटी ने साफ इंकार कर दिया था। सुनने में आया है कि झांसी जिले के टीकमगढ़ तहसील के किसी गांव में लड़के की शादी तय हो गई है। भगवान जाने किस मां बाप का कलेजा होगा, जो ऐसे दहेज लोभियों को अपनी बेटी सौंपेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें