दिल को झकझोर देने वाली यह घटना यूपी के कन्नौज जिले की है जहां 28 मार्च को सुबह पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़ों की लाशें देखकर हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि दोनों के बीच किशोरावस्था से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
दीपू व क्रांति की फाइल फोटो
रिहुआ में दीपू व क्रांति ने गांव के बाहर एक खेत में खड़े बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की वजह लड़की की शादी तय हो जाना बताया जा रहा था। इस हादसे के बाद दोनों के परिजन काफी आहत हैं।
विज्ञापन
3 of 4
दीपू व क्रांति की फाइल फोटो
पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को परिजन कन्नौज के मेंहदी घाट ले गए। वहां उन्हें एक ही गड्ढे में दफनाया गया। प्रेमी दीपू के पिता धरमपाल का कहना है कि यदि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होती तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता और वह उन दोनों की शादी करवा देते। वहीं लड़की के पिता मुन्नालाल ने बताया कि छोटी बेटी कोमल की शादी निर्धारित तिथि 16 अप्रैल को ही होगी। शादी के कार्ड बंट चुके हैं और सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अब शादी नहीं टलेगी।
लड़की के भाई सुनील ने बताया कि पानीपत में जिस जगह वह रहता था, उससे करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर दीपू भी किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वह दोनों एक ही फैक्ट्री में काम भी करते थे और एक दूसरे के घर भी आते-जाते थे, लेकिन दीपू और उसकी बहन के बीच प्रेम प्रसंग की उसे कोई जानकारी नहीं थी।