फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 का चुनावी रण जीतने के लिए समाजवादी पार्टी ने चली यह चाल

Sun, 01 Apr 2018 12:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी ने 2019 का चुनावी रण जीतने के लिए तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। अापकाे जानकर हैरानी हाेगी कि सपा बीजेपी के नक्शेकदम चलते हुए 2019 का चुनाव जीतना चाहती है। इसी आधार पर पार्टी अपनी चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

 
विज्ञापन

बूथ स्थर पर खुद काे मजबूत करना चाहती है समाजवादी पार्टी

2 of 5
डेमाे पिक
भाजपा की तर्ज पर समाजवादी पार्टी ने भी बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को प्रोफार्मा भेजकर बूथ स्तर पर मतदाताओं की जातिगत स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और 2019 में किस तरह की तैयारी की जरूरत है। इस तरह की तमाम जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन

बूथ स्तर तक की सभी जानकारी भरकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजना है

3 of 5
अखिलेश एवं मुलायम सिंह
प्रोफार्मा भरकर देने का अलग-अलग समय रखा गया है। जिन जिलाध्यक्षों की नियुक्त कुछ समय पहले हुई हैं, उन्हें इस कार्य के लिए अधिक समय दिया गया है। जबकि लंबे से से जिलाध्यक्ष पर काम कर रहे लोगों को अप्रैल महीने में यह काम पूरा करके देना है। बताया जा रहा है कि इस प्रोफार्मा के जरिये सपा यह आंकड़े जुटाना चाहती है कि विधानसभावार हर बूथ पर किन-किन जातियों के मतदाता रहते हैं।
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी को भेजा गया प्रोफार्मा

4 of 5
अखिलेश यादव मुलायम सिंह एवं शिवपाल
जिलाध्यक्ष नगर इकाई मोइन खान ने बताया कि उनके पास इस तरह का प्रोफार्मा आया, इस पर काम तेजी से चल रहा है। इसमें बूथ स्तर पर पदाधिकारी तय किए जाने हैं। वह किस जाति का है, उसकी उम्र क्या, पेशा क्या है, इससे जुड़ी जानकारियां भी मांगी गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्षों से 2019 की तैयारी संबंधी जानकारीमांगी 

5 of 5
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा पार्टी लोकसभा की तैयारी को लेकर काम कर रही है। प्रदेश के सभी जनपदों से मतदाताओं, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का लेखा-जोखा मांगा गया है। कई और जानकारी भी मांगी गई है, जिसके आधार पर पार्टी अपनी चुनावी रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें