फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती कांड: एफआईआर से हटेगा दरोगा का नाम, ट्रक बरामदगी के बाद पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य

Mon, 15 Mar 2021 09:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दरोगा पर दर्ज हत्या के केस में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। ट्रक बरामदगी के बाद पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य हैं कि उनकी मौत में दरोगा देवेंद्र सिंह यादव की कोई भूमिका नहीं है। लिहाजा लिखापढ़ी के बाद उनका नाम एफआईआर से बाहर कर दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala
मामला अब हत्या के बजाय सड़क हादसे की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। यह केस सिर्फ ट्रक चालक व क्लीनर पर चलेगा। पहले आरोपों के आधार पर देवेंद्र, एक दुष्कर्म आरोपी व एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि सजेती के एक गांव में आठ मार्च को 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दूसरे दिन शाम को दरोगा पुत्रों समेत तीन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। दस तारीख की सुबह घाटमपुर सीएचसी के सामने कानपुर सागर हाईवे पर पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी।

 

4 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य
सजेती कांड में डीआईजी ने दो दरोगाओं समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सजेती हलका इंचार्ज अब्दुल कलाम व दो सिपाहियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिससे साबित हुआ है कि उन्होंने मामले में लापरवाही बरती है। घाटमपुर चौकी इंचार्ज की भूमिका गड़बड़ नहीं मिली है। ऐसे में वे बच सकते हैं। एक-दो दिन में एसपी ग्रामीण जांच पूरी कर रिपोर्ट डीआईजी को सौंपेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
आज दर्ज होंगे पीड़िता के बयान
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी कर एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें