अब आप अपने मोहल्ले में स्थित जन सुविधा केंद्र पर जाकर 15 रुपये शुल्क देकर काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में ई पूजा कर सकते हैं। मंदिर में चढ़ावा भी चढ़ा सकते हैं। शासन ने ई डिस्ट्रिक परियोजना द्वारा धर्मार्थ कार्य विभाग की सेवाओं की ऑन लाइन सुविधा दी है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
कानपुरः प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि धर्मार्थ कार्य विभाग की सेवाओं को भी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से जन मानस को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। अभी तक धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर लोगों को कई तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। अब यह सुविधा जन सुविधा केंद्रों पर भी मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
ई डिस्ट्रिक मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि जन सुविधा केंद्र पर 15 रुपये यूजर चार्ज देकर वरिष्ठ नागरिक दार्शनिक स्थल यात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए मिलने वाली सब्सिडी के लिए भी ऑन लाइन आवेदन किया जा सकेगा। ई डिस्ट्रिक मैनेजर ने बताया कि जन सुविधा केंद्रों पर इस माह के अंत तक यह सुविधा मिलने लगेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
ऐसे होती है पूजा
ई पूजा में कंप्यूटर या लैपटॉप के मॉनीटर पर संबंधित मंदिर के इष्ट देव के लाइव दर्शन होते हैं। माउस और की-बोर्ड की मदद से श्रद्धालु आरती और भोग लगाकर भगवान की पूजा अर्चना कर सकते हैं। स्क्रीन पर ही पूजा की सामग्री दिखेगी।