फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर, दोनों मेयर कैंडिडेट 6.82 करोड़ की मालकिन

Wed, 08 Nov 2017 08:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मेयर उम्मीदवार प्रमिला पांडेय, माया गुप्ता, ऊषा रत्नाकर, बंदना मिश्रा
कानपुर महापौर पद के लिए नामांकन कराने वालीं 15 उम्मीदवारों में से भाजपा की प्रमिला पांडेय और कांग्रेस की बंदना मिश्रा 6.82-6.82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। पांच करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी हैं। पांच उम्मीदवारों के पास अपना मकान भी नहीं है। वहीं, एक उम्मीदवार ऐसी भी है, जिसके पास न तो चल संपत्ति है और न ही अचल संपत्ति। निकाय चुनाव में नामांकन कराने वालीं 15 महिलाओं ने नामांकन फार्म के साथ अपनी - अपनी संपत्ति की ब्यौरा भी दाखिल किया है। इनमें से किसी के पास सोना ज्यादा है तो कोई लखनऊ तक में कई फ्लैटों की मालकिन हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रमिला पांडेय
प्रमिला पांडेय के नाम एक रिवाल्वर और बंदूक
कानपुर एफएम कालोनी, सिविल लाइंस निवासी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के पास 490 ग्राम सोना है। उनके पति लक्ष्मी शंकर के पास भी 300 ग्राम सोना है। 1.90 लाख रुपये की नगदी है। उनके पति के पास 1.85 लाख रुपये कैश है। प्रमिला के पास एक रिवाल्वर और बंदूक  भी है। बैंक बैलेंस सहित 1.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हालांकि कोई वाहन नहीं है। उनके पास दो मकान, दुकान, प्लांट हैं। इनमें ग्वालटोली में 37.70 लाख का मकान, कैनाल पटरी में 26.50 लाख की दुकान, सिविल लाइंस में 88.50 लाख का मकान और ख्यौरा में 1.25 करोड़ कीमत का प्लाट शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
माया गुप्ता
माया गुप्ता भी चार मकानों की मालकिन
सपा प्रत्याशी माया गुप्ता भी चार मकानों की मालकिन हैं। उनके पास 430 ग्राम सोने के जेवर हैं। ढाई किलो चांदी भी है। पति रतन गुप्ता के पास भी 270 ग्राम सोने के जेवर हैं। माया के पास एक कार भी है।  

4 of 5
ऊषा रत्नाकर शुक्ला
ऊषा रत्नाकर शुक्ला के पास बीएमडब्लू
कांग्रेस की बागी प्रत्याशी ऊषा रत्नाकर शुक्ला के पास बीएमडब्लू और सफारी है। 250 ग्राम सोने के जेवर और 73.65 लाख रुपये नगदी भी है। उनके पास एक करोड़ की अचल संपत्ति भी है, इसमें लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में तीन फ्लैट भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेयर उम्मीदवार का पर्चा दाखिल करतीं प्रमिला पांडेय
महापौर प्रत्याशियों की तरफ से घोषित की गई संपत्ति
नाम-पार्टी -चल संपत्ति-अचल संपत्ति-योग
प्रमिला पांडेय-भाजपा-1.32 करोड़-5.50 करोड़-6.82 करोड़ 
बंदना मिश्रा-कांग्रेस-2.20 करोड़-4.62 करोड़-6.82 करोड़
माया गुप्ता-सपा -1.50 करोड़-4.30 करोड़-5.80 करोड़
अर्चना निषाद-बसपा-17.53 लाख-3.10 करोड़-3.28 करोड़
ऊषा रत्नाकर शुक्ल- निर्दलीय-73.65 लाख-1 करोड़-1.73 करोड़
अनीता देवी-निर्दलीय- 8.50 लाख-24 लाख-32.50 लाख
सुमन मिश्रा-शिवसेना-2.85 लाख-15 लाख-17.85 लाख
शमीम बानो-राष्ट्रीय लोकदल-17.83 लाख-शून्य-17.83 लाख
लक्ष्मी देवी-बहुजन पार्टी-14.21 लाख-15 लाख-29.21 लाख
जानकी गुप्ता-निर्दलीय-1.19 लाख-15 लाख-16.19 लाख
मीना सिंह-आप-12.50 लाख-शून्य-12.50 लाख
ममता तिवारी-निर्दलीय-10.80 लाख-शून्य-10.80 लाख
वीरमती- निर्दलीय-6.70 लाख-शून्य- 6.70 लाख
शबाना उस्मानी- निर्दलीय-50 हजार रुपये-शून्य- 50 हजार रुपये
सरोजनी अवस्थी-अखिल भारतीय हिंदू सभा-शून्य-शून्य-शून्य
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें