कानपुर: पत्नी के मायके के तरफ से एक युवक से रिश्ते थे। शादी के दो दिन बाद पत्नी के गर्भवती होने का पता चल गया था, लेकिन वह कहती थी कि गर्भपात कर लेंगे। उसकी बात पर विश्वास करते रहे और धीरे-धीरे उससे प्यार हो गया। अगर प्यार नहीं होता तो पत्नी को मार डालता। शनिवार देर रात बच्ची ने जन्म लिया, तो लगा कि यह मेरी नहीं है, तो इसे क्यों रखें। इसलिए जन्म के 15 मिनट बाद नवजात को गोद में लिया और नहर में फेंक कर भाग निकला था। यह कहने के बाद आरोपी पिता ने कहा कि मायके जाने की जिद करने पर पत्नी को पीटता था। आरोपी ने कहा कौन आदमी पत्नी के दूसरे से संबंध को बर्दाश्त कर सकता है। जेल जाते वक्त आरोपी ने नवजात की हत्या को खुद की गलती बताया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से 14 जिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 5
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी पिता ने पूछताछ में पुलिस को शादी से नवजात की हत्या तक की कहानी सिलसिलेवार बताई। उसने बताया कि उसकी शादी इसी साल 19 फरवरी को बिहार के कुर्मीचक भोजपुर की युवती से हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही उसे पत्नी के गर्भवती होने का पता चल गया था। तब वह एक माह की गर्भवती थी। पूछने पर पत्नी ने कुर्मी चक के एक युवक से रिश्ते होने की बात कबूली थी। पत्नी से गर्भवती होने की जानकारी सास-ससुर को भी थी।
विज्ञापन
3 of 5
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने कहा था कि वह बच्चे को जन्म नहीं देगी, खराब कर देगी। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया। पत्नी के साथ रहते-रहते आठ महीने में उससे प्यार हो गया। कई बार पत्नी की हत्या के बारे में सोंचा, लेकिन उसे प्यार करता हूं, इसलिए मार नहीं सका, लेकिन मन जलता रहा। एक हफ्ते पहले की फैसला कर लिया था कि पत्नी का प्रसव होने के बाद वह नवजात को मार डालेगा। वह दूसरे का बच्चा नहीं पालेगा। वैसा किया जैसा सोंचा था।
4 of 5
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात 1:45 बजे पत्नी ने घर में बच्ची जन्म दिया। करीब 15 मिनट बाद ही वह नवजात को उठाकर घर से भाग निकला। ससुर और मोहल्ले वालों को पीछा करता देख उसने तेजी से दौड़ लगा दी। घर से करीब दो मीटर दूर स्थित नहर में फेंक कर भाग निकला। लेकिन कहां भागना है यह तय नहीं था। यहां से वह सीधे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा। वहां प्लेट फार्म नंबर-4 पर किसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था, तभी ममिया ससुर उसे ढूंढते हुए स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने भीड़ की मदद से उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पत्नी को पीटने के सवाल पर उनसे कहा कि पत्नी के दूसरे के संग रिश्तों को कौन सहन करेगा। इसलिए पत्नी को पीटता था ताकि प्रेमी को वह भूल जाए। वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी।
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर इलाके में रहने वाले एक प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारी की पत्नी ने शनिवार को घर में को जन्म दिया था। नवजात ने पूरी तरह से आंख भी नहीं खोली थी, लेकिन आरोपी पिता नवजात को गोद में उठाकर भाग निकला। नवजात को घर के पास स्थित नहर में फेंककर भाग निकला था। परिवार और आसपास के लोगों ने नवजात को कुछ ही देर में नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम में नवजात के नहर में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने नवजात का शव उसके नाना को सौंप दिया।l