फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव सिंगिंग रियलिटी शो ‘लव मी इंडिया’ के टॉप-10 में कानपुर का अनुराग वर्मा  

Mon, 22 Oct 2018 08:37 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अनुराग वर्मा के कैप्टन हैं एक्टर-सिंगर नवराज हंस
- जी एप्प के जरिए लाइव वोट दिए जा सकेंग
 
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग वर्मा
एंड टीवी के मशहूर लाइव सिंगिंग रियलिटी शो ‘लव मी इंडिया’ में कानपुर के अनुराग वर्मा ने टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। अपनी आवाज की जादूगरी से दर्शकों और जजेस का दिल जीतने वाले अनुराग को पूरी उम्मीद है कि विनर वही होंगे। अनुराग अपने परिजनों के साथ इन दिनों मुंबई में हैं। अनुराग किशोर कुमार जैसे प्ले बैक सिंगर बनना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग वर्मा
कानपुर, दामोदर नगर निवासी अनुराग वर्मा की उम्र 11 साल है। इससे पहले अनुराग सारे गा मा पा, इंडिया वाइस किड्स, राइजिंग स्टार रियलिटी शो में भी भाग ले चुके हैं। 22 सितंबर से शुरू हुई लव मी इंडिया रियलिटी शो का सीधा प्रसारण शनिवार और रविवार को एंड टीवी पर होता है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग वर्मा
भारत के नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन के 48 प्रतिभागियों में से 10 बच्चे टॉप-10 राउंड में पहुंच चुके हैं। इन बच्चों में से एक शहर का अनुराग वर्मा भी है। शो में जज के तौर पर ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ फिल्म के गीतों से तहलका मचाने वाली प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन, हाई रेटेड गबरू गुरु रंधावा, सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया हैं।
 

4 of 5
अनुराग वर्मा
इसके अलावा चारों जोन के अलग-अलग कैप्टन हैं जिनमें वेस्ट जोन का नेतृत्व अभिजीत सावंत, ‘गुलाबो’ सिंगर अनुषा मानी साउथ जोन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ईस्ट जोन की कैप्टन भूमि त्रिवेदी हैं जबकि नॉर्थ जोन की कप्तानी एक्टर-सिंगर नवराज हंस कर रहे हैं। अनुराग के कैप्टन नवराज हंस ही हैं। यह शो शनिवार और रविवार रात 9 बजे से एंड टीवी पर लाइव होता है। पब्लिक की ओर से जी एप्प के जरिए लाइव वोट दिए जा सकेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग वर्मा
प्रोफाइल:-
नाम:
अनुराग वर्मा
उम्र- 11 साल
घर: दामोदर नगर, नौबस्ता
शिक्षा: कक्षा-8 के छात्र हैं, शिवाजी इंटर कॉलेज   
पिता: धर्मेंद्र कुमार वर्मा (कारीगर)
मां: रंजना वर्मा (गृहणी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें