फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप ने जुड़वां बेटियों को गला दबाकर मारा, फिर गले पर चापड़ रख हथौड़े से किए वार; कानपुर डबल मर्डर की कहानी

Mon, 20 Apr 2026 08:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में नृशंस वारदात सामने आई है। पिता ने जुड़वां बेटियों को गला दबाकर मार डाला, फिर गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर दोहरे हत्याकांड की सूचना दी। लेकिन आरोपी ने हत्या का कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
1 of 15
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात पिता शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने एक-एक कर दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने वारदात से पहले बच्चियों को नशीली दवा भी खिलाई थी। पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद है।

हत्याकांड के डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने तड़के खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चियों के रक्तरंजित शव बेडरूम की फर्श पर पड़े मिले। पुलिस ने दूसरे कमरे में छह साल के बेटे संग सो रही मां रेशमा को जगाकर हत्याकांड की जानकारी दी तो वह बदहवास हो गईं। 
 
विज्ञापन

2 of 15
आरोपी पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बेटियों की हत्या का कारण नहीं कबूला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने पुलिस के सामने बेटियों की हत्या का कारण नहीं कबूला है। लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता का त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल में जी-4 फ्लैट है। 

 
विज्ञापन

3 of 15
रोती-बिलखती बच्चियों की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने 2014 में मंदिर में किया था प्रेम विवाह
इसे उन्होंने मूलरूप से बिहार के गया निवासी शशिरंजन को 19 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दे रखा है। शशिरंजन चंडीगढ़ की एक दवा कंपनी में सेल्स मैनेजर है। उसने स्वरूपनगर स्थित पार्लर में काम करने वाली मूलरूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी रेशमा से वर्ष 2014 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

4 of 15
रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कक्षा पांच में पढ़ती थीं दोनों बेटियां 
दोनों के जुड़वां बेटियों के अलावा बेटा रुद्रव उर्फ गन्नू (6) है। दोनों बेटियां कक्षा पांच में पढ़ती थीं। रविवार तड़के 4:32 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर शशिरंजन ने फोन कर जुड़वां बेटियों की हत्या करने की सूचना दी। 

 
विज्ञापन

5 of 15
कमरे में लगा कैमरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सना चापड़ और हथौड़ा बरामद
पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में हत्यारोपी पिता फर्श पर शवों के पास बैठा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शवों के पास से खून से सना चापड़ और हथौड़ा बरामद किया है। पुलिस ने बेटियों की हत्या से अनजान दूसरे कमरे में सो रही मां को जगाकर वारदात की जानकारी दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

6 of 15
एलईडी में कैद हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात
नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि फ्लैट के अंदर पत्नी वाले बेडरूम और बाथरूम को छोड़कर कमरे, किचन और गैलरी में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शनिवार रात 11 बजे हत्यारोपी शशिरंजन ने पत्नी रेशमा, जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि व बेटे रुद्रव के साथ खाना खाया। 

 
विज्ञापन

7 of 15
जानकारी देते बच्चियों की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सभी टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद शशिरंजन ने टीवी बंद करने को कहा लेकिन परिवार ने उसकी बात अनसुनी कर दी। तैश में आकर शशिरंजन ने चिल्लाते हुए सभी को पीटने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बेटियां पापा के कमरे में सोने चली गईं। मां बेटे रुद्रव को लेकर अपने कमरे में चली गई।

8 of 15
इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच शशिरंजन ने अपने साथ सो रहीं दोनों बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले सिद्धि को मारा फिर रिद्धि की हत्या की। पुलिस को पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली है।

9 of 15
बिलखती मां को संभलती पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी ने पांच दिन पहले ही चापड़ खरीदा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्याकांड की साजिश आरोपी कई दिनों से रच रहा था।

10 of 15
बिलखती मां से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने कर रहे अपनों का कत्ल
कानपुर में रिश्तों की नींव भरोसे, प्यार और सुरक्षा पर टिकी होती है लेकिन जब वही रिश्ते खून से रंग जाएं तो समाज सन्न रह जाता है। किदवईनगर, के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-जी फोर में पिता शशिरंजन ने अपनी जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की नृशंस हत्या कर दी। 

11 of 15
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया। हालांकि, रिश्तों का कत्ल करने वाली यह वारदात नई नहीं है। इसके पहले भी कहीं पिता ने गुस्से में बेटे का गला घोंट चुका है तो कहीं बेटी की हत्या कर चुका है। 

 

12 of 15
इसी सोसायटी में की गई जुड़वां बहनों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में हुई कुछ वारदात
  • जनवरी 2026 में घाटमपुर में सुरेंद्र यादव ने खाना न बनने से नाराज होकर गुस्से में अपने बेटे लवांश और पत्नी रूबी की बांके से काटकर हत्या कर दी थी।
  • मार्च 2023 में रावतपुर के राणाप्रतापनगर में 16 वर्षीय बेटी के प्रेमप्रसंग से नाराज पिता ने उसकी मोबाइल चार्जर के तार से गला कसकर हत्या कर दी थी।

13 of 15
कमरे में पड़े बच्चों के टेडी बियर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • मार्च 2023 में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कश्यपनगर में प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध था।
  • नवंबर 2023 में चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां निवासी गणेश निषाद ने क्रिकेट मैच देखने का विरोध करने पर बेटे दीपक निषाद की मोबाइल चार्जर के तार से गला कसकर हत्या कर दी थी।

14 of 15
बिलखती मां को संभालती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • सितंबर 2022 में बिल्हौर के मकनपुर में रागिनी सक्सेना ने पहले अपनी तीन वर्षीय बेटी अंशी और दुधमुंही प्रियांशी की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी।
  • दिसंबर 2021 में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में डॉ. सुशील ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर हत्या करने के बाद खुद खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

15 of 15
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी पिता ने पूछताछ में गला दबाने के बाद गले पर चापड़ रखकर हथौड़ा मारने की बात कबूली है। हत्या की वजह नहीं बताई। पत्नी के अनुसार, आरोपी नशे का लती है और बेहद गुस्सैल है। नशीली दवाओं का भी सेवन करता है। - दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें