फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्रुखाबाद या कन्नौज की महिला का हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट, शिवम और रोहित तिवारी के मोबाइल में मिले सबूत

Sat, 18 Apr 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
आरोपी शिवम अग्रवाल और रोहित तिवारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के किडनी कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। फर्रुखाबाद या कन्नौज की महिला का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सर्जरी के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

यह जानकारी पुलिस को शिवम अग्रवाल और रोहित तिवारी के मोबाइल से मिली है। महिला का कुछ सेकेंड का वीडियो बरामद हुआ है जिसमें वह बोलते हुए नजर आ रही हैं। उनकी भाषा से फर्रुखाबाद या कन्नौज के होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 9
Kanpur Kidney case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जेल गए शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी, रोहित तिवारी समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि शहर में 40 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। यह रावतपुर, केशवपुरम, कल्याणपुर, काकादेव क्षेत्रों के नर्सिंगहोम में हुए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी शिवम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में आहूजा हॉस्पिटल में सात से आठ और मेडिलाइफ हॉस्पिटल में दो ट्रांसप्लांट होने के साक्ष्य मिले हैं। शिवम अग्रवाल के मोबाइल में साउथ अफ्रीका मूल की अरेबिका और कोलकाता के रहने वाले युवक का वीडियो मिला था।

 

4 of 9
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार - फोटो : पुलिस
मोबाइल में एक रिकार्डिंग भी थी जिसमें शिवम अग्रवाल और प्रयागराज का नवीन पांडेय एक महिला की हालत बिगड़ने पर उनको दिल्ली के बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने की बात करते नजर आ रहे हैं। उसमें परिजनों के हंगामा करने पर रोहित तिवारी को मैनेज करने के लिए कहा जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस बीच रोहित तिवारी भी गिरफ्तार हो गया। उससे पूछताछ और शिवम अग्रवाल के मोबाइल की दोबारा से जांच की गई जिसमें कुछ सेकेंड का वीडियो मिला है। इसमें महिला फर्रुखाबाद या कन्नौज जैसी भाषा बोतली हुई नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
हैलट के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल से किडनी के मरीज पारूल, आयुष को पीजीआई लखनऊ लेकर जाती एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है। इस तरह की भाषा एटा, मथुरा और हरदोई के कुछ हिस्से में बोली जाती है। रावतपुर पुलिस वहां की पुलिस से भी जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन

7 of 9
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि रोहित तिवारी और शिवम अग्रवाल का जल्द ही रिमांड लिया जाएगा। मुदस्सर अली सिद्दीकी के जेल में बयान के लिए अर्जी दी जाएगी।

 

8 of 9
आहूजा हॉस्पिटल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डायलिसिस यूनिट से जुटाई जा रही जानकारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े आरोपी ट्रांसप्लांट के लिए डायलिसिस यूनिट में आने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। उनसे पिछले छह महीने का रिकाॅर्ड लिया जा सकता है। जांच टीम संभावना जता रही है कि फर्रुखाबाद या कन्नौज की किडनी रोगी डायलिसिस कराने के लिए कानपुर आई हों। यहां पर आरोपियों ने उनको ट्रांसप्लांट के जाल में फंसा लिया होगा। इसकी जानकारी के लिए महिला के घरवालों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किडनी ट्रांसप्लांट में जान गंवाने वाली महिला के परिवार का पता लगाया जा रहा है। कई टीमें जांच कर रही हैं। साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें