फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बहुत क्रूर था अपहरणकर्ता सुभाष, 19 साल पहले काट दिया था पड़ोसी का गला

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 6
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम (दाएं) और घायल बालू देव (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद कोतवाली के करथिया गांव में बंधक बनाए गए बच्चों को मुक्त कराने के लिए गांव के लोगों ने ईंटों व हथौड़े से गेट तोड़ दिया। पुलिस के घर के अंदर घुसते ही सुभाष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमेें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में सुभाष की मौत हो गई। इस दौरान सुभाष की पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने पत्नी व बच्चे को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को सीएचसी भेजा और पुत्री को एक ग्रामीण के हवाले कर दिया। बंधनमुक्त कराए गए बच्चों का स्वास्थ्य टीम देर रात तक चिकित्सीय परीक्षण करती रही। गांव करथिया निवासी सुभाष बाथम ने पुत्री के जन्मदिन के बहाने गुरुवार दोपहर गांव के 23 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया था। चार बजे से पुलिस बच्चों को मुक्त कराने के लिए उसके घर की घेराबंदी किए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
थाने से भाग गया था सुभाष
करीब आठ महीने पहले मौधा गांव के अमर सिंह राठौर के खेत में रबड़ का पाइप चोरी हो गया था। पुलिस ने जांच की तो सुभाष का नाम सामने आया। पुलिस सुभाष को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। अंधेरा होने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न सुभाष को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद करीब चार महीने पहले स्वॉट टीम ने सुभाष को पकड़ा था। दो-तीन दिन तक पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। तब से सुभाष स्वॉट टीम के दो सिपाही सचेंद्र सिंह व अनुज तिवारी से नाराज था।

4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पिता और भाई की हो चुकी मौत
सुभाष दो भाई और एक बहन है। बहन की शादी फर्रुखाबाद शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ तय है। पिता जगदीश बाथम की 2006 में मौत हो गई थी। छोटे भाई सोविंद उर्फ कल्लू की मौत बीमारी से करीब चार साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी की गला काटकर की थी हत्या
सुभाष का वर्ष 2001 में गांव के ही मेघनाथ से नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में सुभाष ने मेघनाथ की चाकू से उसी के घर के बाहर गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व सुभाष जमानत पर  छूट कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मंगाई सिगरेट, तो ले लिए बिस्कुट भी
सुभाष कितना क्रूर था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब छह घंटे बाद भी बच्चों पर उसे तरस नहीं आया। रात करीब आठ बजे पुलिस से उसने अपने लिए सिगरेट मंगवाई। उसने दरवाजे के नीचे बनी दरार से सिगरेट के साथ बिस्कुट भी ले लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें