फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनी रहस्य: जंगल में पड़ा मिला था शव, परिजन बोले- रंजिश में हुई हत्या, पुलिस का दावा- नहीं हुई है पुष्टि

Sun, 29 Jan 2023 08:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई किसान की हत्या के मामले में रविवार को डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना का सीन ऑफ रिक्रिएशन कराया। पुलिस का दावा है कि गांव के किसी भी व्यक्ति ने किसान की हत्या की पुष्टि नहीं की है।

मृतक किसान शराब का आदी और अस्थमा का मरीज था। पूर्व में हुए एक एक्सीडेंट के चलते चलने में भी असमर्थ था। घटना के समय सिर्फ बनियान और कच्छा पहने था। डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने पैलानी थाने में मीडिया से रूबरू होकर बताया कि मृतक किसान का पुत्र लगभग दो साल से जेल में है।

उन्होंने बताया कि अपने पुत्र को बचाने के लिए मृतक किसान ने अपनी पुत्री को आगे करके न्यायालय से 156 (3) सीआरपीसी के तहत एक मुकदमा 20 जनवरी 2023 में पाक्सो और दुष्कर्म की धारा में विनोद, बलराम और एक अज्ञात के खिलाफ पैलानी थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

2 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
इस मुकदमे के बाद दोनों पक्षों में पैसों के लेन देने की बात की हुई थी, ताकि मृतक के पुत्र को जमानत मिल सके। इस बीच किसान की मौत हो गई। किसान के घरवालों ने विनोद और बलराम समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की मां ने थाने में शनिवार (28 जनवरी) को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी का दावा है कि एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर गवेंद्र पाल गौतम, पैलानी, जसपुरा, चिल्ला और तिंदवारी थाना प्रभारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

4 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एस्फीक्सिया ड्यू टू एंटी मार्टम हैंगिंग आया है। शरीर में कोई चोट नहीं है। पूरे घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया गया है। घटना के पीछे पुत्र को जेल से निकालने के लिए पेशबंदी के तहत मृतक किसान ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की घटना का न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि किसी भी व्यक्ति ने नहीं की है।  -डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, डीआईजी, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन

5 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
मृतक किसान का किया गया जलदाह
मृतक किसान के शव का रविवार को यमुना नदी में अंतिम संस्कार जलदाह कर किया गया। छोटे भाई ने बताया कि उसके बड़े भाई की हत्या की गई है। उसकी भतीजी (मृतक किसान की पुत्री) के साथ आरोपियों ने अक्टूबर माह में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

6 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
पैलानी थाने में उनकी नहीं सुनी गई, तो वह न्यायालय की शरण में गए थे। न्यायालय के आदेश पर थाने में पाक्सो व दुष्कर्म की धारा में तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस हमारी सुन लेती, तो यह घटना नहीं होती। चार दिन पहले हत्यारोपियों ने राजीनामा करने के लिए धमकी दी थी।
विज्ञापन

7 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
इसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की थी। हत्यारोपियों से उनकी रंजिश पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। रंजिश की शुरुआत 50 साल पहले हुई थी। उस समय मृतक किसान के चाचा को हत्यारोपियों ने घर बुलाकर गोली मारने के बाद फरसे से हमला कर मार डाला था। अब उसी परिवार ने दूसरी हत्या की है।

8 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी को हत्या में बदलने के कुचक्र की चर्चा
 घटना को लेकर कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पेशबंदी के तहत खुदकुशी को हत्या में बदलने का षडयंत्र रचा गया है। किसान के परिजनों ने यह साजिश रची है। ऐसी चर्चा गांव में आम रही। 
विज्ञापन

9 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से लिया मिट्टी का नमूना, गांव में दो तरह की चर्चा
पैलानी थाना क्षेत्र का एक गांव रविवार को पुलिस छावनी बना रहा। डीआईजी, एसपी, एएसपी समेत पैलानी थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, जसपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, तिंदवारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल से घर तक करीब 20 मीटर तक की सघन पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी का नमूना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें