जमीन से निकले आभूषणों की खबर कानपुर में चर्चा का विषय बन गई है। जिले के ऐतिहासिक सरसौल (महाराजपुर) नजफगढ़ इलाके में गंगा तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास खुदाई के दौरान कीमती आभूषण निकले हैं। मजदूरों के बीच बंटवारे को लेकर हुए विवाद से पुलिस को इस बात की भनक लगी। पुलिस ने जेवर कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचना दी है। नजफगढ़ गांव में गंगा किनारे कई प्राचीन शिव मंदिर स्थित हैं।
विज्ञापन
2 of 4
खुदाई में निकले आभूषण
कानपुर के लालबंगला निवासी बड़े गुप्ता डेढ़ माह से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम करा रहे हैं। बुधवार देर शाम विपौसी निवासी हरिप्रसाद, नरेश, धर्मेंद्र और दशरथ मजदूर खुदाई कर रहे थे। मंदिर के पास आभूषण मिलने के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मजदूर आभूषण लेकर हरिप्रसाद के पास पहुंचे, जहां बंटवारे को लेकर उनमें विवाद होने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
इस पर हरिप्रसाद ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस आभूषणों को कब्जे में लेकर मजदूरों को थाने ले आ गई। इंस्पेक्टर महाराजपुर समर बहादुर यादव ने बताया कि खुदाई के दौरान पुराने जमाने के कड़े मिले हैं। ज्वैलर्स से जांच कराने पर इनके चांदी के होने की पुष्टि हुई है। वजन लगभग तीन सौ अस्सी ग्राम है।
पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है। उधर ग्रामीणों के बीच एक किलो सोने के जेवर मिलने की भी चर्चा चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व अन्वेषण अधिकारी राम विनय ने बताया कि नजफगढ़ पुरातत्व विभाग में संरक्षित नहीं है। जब तक जिला प्रशासन खजाने की संभावनाओं को लेकर पत्र जारी नहीं करेगा तब तक पुरातत्व विभाग अपनी टीम जांच के लिए नहीं भेजेगी।