फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मंडप से गिरफ्तार हुआ 'शातिर दूल्हा', पुलिस को देखते ही सिट्टी-पिट्टी गुल

Fri, 20 Apr 2018 11:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पुलिस ने औरेया के बिधूना में दबिश देकर पकड़ा
- 2013 में जाजमऊ में की थी साढ़े तीन लाख की लूट
- उन्नाव, औरैया और लखनऊ में दर्ज हैं मुकदमे
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस की गिरफ्त में कश्मीरा सिंह
कानपुर से सटे शुक्लागंज में एक इनामी लुटेरे की बारात में पुलिस जा धमकी। उसे मंडप से उठाकर सीधा हवालात में बंद कर दिया। 
आगे पढ़ें कितना शातिर है ये दूल्हा...
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कई मामलों में वांछित एक लुटेरे को गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने बुधवार को औरैया के बिधूना में दबिश देकर मंडप से धर दबोचा। दूल्हा बने बैठे लुटेरे की बारात जानी थी। पुलिस उसे गंगाघाट कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक, सन 2013 में युवक ने साढ़े तीन लाख की लूट की थी। एसपी उन्नाव ने लुटेरे पर 10 हजार का इनाम घोषित कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरा कश्मीरा सिंह
प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 5 जनवरी 2013 को गंगाघाट के जाजमऊ के बिझलामऊ गांव के मोड़ के पास लुटेरे कश्मीरा सिंह यादव (25) पुत्र हाकिम सिंह निवासी हरचंदापुर बिधूना, औरैया ने अपने साथी विजय शर्मा के साथ मिलकर ट्रक के चालक व परिचालक को लूटकर सड़क पर फें क दिया था। लुटेरों ने 3 लाख 40 हजार रुपये की लूट की थी। वारदात के बाद से कश्मीरा सिंह की लोकेशन नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
बुधवार को पता चला कि कश्मीरा सिंह की शादी है। इस पर पुलिस बिधूना भेजी गई और मंडप में बैठे कश्मीरा सिंह को पकड़ कर पुलिस गंगाघाट ले आई। लुटेरे को छुड़ाने के लिए देररात तक लोगों का जमावड़ा कोतवाली गंगाघाट में लगा रहा। उसके खिलाफ लखनऊ के थाना हुसैनगंज और गोमती नगर में आर्म्स एक्ट व कार चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज है। उन्नाव व औरेया में भी लूट के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें