फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हत्याकांड: गला दबाने पर लाडले अभीष्ट ने कसकर पकड़ लिया था मां का हाथ; शवों को देख रो पड़ी महिला सिपाही

Wed, 13 Nov 2024 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा हत्याकांड: जिंदगी के अंतिम क्षणों में भी लाडले बेटे अभीष्ट मां का हाथ पकड़ लिया था। रेखा और अभीष्ट के शव देखते ही महिला पुलिस कर्मी भी अपनी आंखों के आंसू रोक न पाई। रेखा के शव के पास ही उसके 12 साल के लाडले का शव भी पड़ा था। 
विज्ञापन
1 of 8
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा सामूहिक हत्याकांड के बाद परिवार के करीबियों ने भी कई खुलासे किए हैं। करीबियों ने बताया कि दो बेटियों के बीच अभीष्ट इकलौता होने कारण मां रेखा का दुलारा था। रेखा कहीं भी जाती थी तो बेटियां घर पर रुकती थीं और अभीष्ट ही उनके साथ जाता था।

अक्सर सड़क पर चलते-चलते अभीष्ट मां का हाथ कसकर पकड़ लेता था। किसी को क्या पता था कि जिंदगी के अंतिम क्षणों में भी अभीष्ट मां का हाथ पकड़ लेगा। जिसने भी रेखा और अभीष्ट के शव देखे फिर वह चाहे महिला पुलिस कर्मी ही क्यो न हो, अपनी आंखों के आंसू रोक न पाया। रेखा के शव के पास ही उसके 12 साल के लाडले का शव भी पड़ा था। 
 
विज्ञापन

2 of 8
बेटा अभीष्ट और मां रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभीष्ट ने पकड़ लिया था मां का हाथ
अभीष्ट हमेशा की तरह मां के एक हाथ को अपने छोटे-छोटे हाथों से कसकर पकड़े हुए था। सोमवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया।

इसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर कमरों की तरफ पहुंचे। जहां नीचे वाले कमरे में रेखा उनका सबसे छोटा बेटा अभीष्ट के शव तखत पर पड़े थे। दूसरी ओर बिस्तर पर बड़ी बेटी भाव्या पड़ी थी। ऊपर वाले कमरे में बैड पर छोटी बेटी काव्या का शव था।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देखकर महिला सिपाही भी बिलख उठी
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव उठवाने के लिए महिला सिपाही को बुलाया गया। जैसे ही मां-बेटे के शव पर पड़ा कंबल महिला सिपाही ने हटाया तो उनकी अवस्था देख महिला सिपाही भी बिलख पड़ी। 

पूछताछ में हत्यारोपी मुकेश ने बताया कि रविवार रात अभीष्ट ने गला दबाते समय पास में लेटी मां का हाथ पकड़ लिया था। मुकेश ने आगे बताया कि उसने घर पर एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था। आरोप लगाया कि सुसाइड नोट को किसी ने छुपा लिया है। सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम दोबारा घर पहुंची, सुसाइड नोट को तलाश लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

4 of 8
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
32 घंटे पहले गला दबने से हुई थी चारों की मौत
दो डॉक्टरों के पैनल ने दोपहर में मां और बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया। इसमें 32 घंटे पहले चारों की गला दबने से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं नशे की गोलियां देने की बात पुष्ट करने के लिए विसरे की जांच कराई जाएगी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला कसने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पूर्व चेयरमैन ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर बंधाया ढांढस
दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस में पूर्व चेयरमैन कुलदीप संटू गुप्ता और सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बब्लू पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बात करते हुए दुख व्यक्त किया। साथ ही ढांढस भी बंधाया।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची बहन ने जताई नाराजगी
दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची रेखा की बहन राखी ने भी मोहल्ले के लोगों के सामने नाराजगी जाहिर की। गुस्से करते हुए कहा कि कहां गए मुकेश उन्होंने मेरी बहन और भतीजों को मार डाला। वे लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की महिला मित्र से भी था परिवार में तनाव
सोमवार को इटावा के लालपुरा में सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं रहीं। हर कोई यह जानना चाहता था कि ऐसा क्या हो गया जो मुकेश ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। मुकेश के कुछ करीबियों की माने तो कुछ साल पहले दिल्ली में मुकेश की किसी महिला से दोस्ती हो गई थी। इसकी जानकारी पत्नी को होने के बाद परिवार में तनाव की स्थिति रहने लगी थी। उक्त महिला दोस्त भी कई तरह से मुकेश को परेशान करती रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा थी। हालांकि अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस ने ऐसे किसी भी तथ्य की जानकारी होने से इनकार किया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
परिवार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुरक्षा में एक साथ उठीं चार अर्थियां
शहर मोहल्ला लालपुरा में सराफ कारोबारी मुकेश वर्मा पारिवारिक कलह के चलते पत्नी रेखा (40), बड़ी बेटी (22), छोटी बेटी काव्या (16) व अभीष्ट (12) को नशीली गोली खिलाकर सभी का गला कस दिया। मंगलवार को कागजी कार्रवाई के सभी का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की सूचना मिलते हो मोहल्लेवासी, रिश्तेदार समेत आसपास क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे शव पर पहुंचे तो लोगों का तांता लग गया। हर कोई शवों को देखना चाहता था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले घर के बाहर एक साथ मां और उनके तीन बच्चों की एक साथ अर्थियां रखी देख हर कोई बस यही कह रहा था कि हंसता खेलता परिवार किस तरह से पल भर में खत्म हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मौजूद रही। रेखा की बहन राखी, भाई सतेंद्र, मां चंद्रकला समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। राखी वहन के शव से लिपट-लिपटकर रो रही थी कि यह क्या हो गया। मुकेश के भतीजे ऋषभ समेत परिवार के अन्य चार भतीजों ने एक-एक करके रेखा, भाव्या, काव्या व अभीष्ट की चिता को मुखाग्नि दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें