फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सामूहिक हत्याकांड: 'पापा बहुत तकलीफ हो रही है...' बेटी के ये शब्द सुनकर मुकेश बोला- जल्द ही मिलेगा आराम

Wed, 13 Nov 2024 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा सामूहिक हत्याकांड: परिवार के मुखिया मुकेश वर्मा ने रविवार को ही परिवार को मारने का इरादा कर लिया था। उसने भाव्या को दिल्ली जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन
1 of 8
Etawah mass Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा में हुए सामूहिक हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने वाले परिवार के मुखिया और कारोबारी मुकेश वर्मा ने भले ही पत्नी और बच्चों की हत्या सोमवार सुबह की हो, लेकिन उसने अपना इरादा रविवार को ही पक्का कर लिया था। यही वजह थी कि जब बड़ी बेटी भाव्या ने रविवार को दिल्ली लौटने की बात कही तो मुकेश ने उसे बहाने से रोक लिया था।

बता दें कि मुकेश की दो शादियां हुई थी। पहली शादी झांसी निवासी नीतू से 2003 में हुई थी। नीतू से एक साल बाद बेटी भाव्या (20) का जन्म हुआ था। 2005 में नीतू की मौत के बाद मुकेश ने 2006 में राखी से शादी की थी। 
विज्ञापन

2 of 8
काव्या और अभीष्ट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राखी से दो बच्चे काव्या और अभीष्ट थे। मुकेश ने बड़ी बेटी भाव्या का दो साल पहले दिल्ली विवि. में बीकॉम के लिए दाखिला कराया था। वह दिवाली से पहले घर आई थी। रविवार को भाव्या ने दिल्ली लौटना तय किया था, लेकिन मुकेश ने उसे जाने से रोक लिया। कहा कि हम सब भी साथ चलेंगे। सुबह होते ही मुकेश ने तीनों बच्चों को नींद की गोलियां खिला दी।
विज्ञापन

3 of 8
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आधी अधूरी नींद के बीच भाव्या ने जब पापा से मिली गोलियां खाई तो उसे कुछ उलझन सी महसूस हुई थी। मुकेश ने बताया कि भाव्या ने उससे पूछा भी था पापा कौन सी गोली खिलाई हैं, बहुत दिक्कत हो रही है। इस पर मुकेश ने कहा परेशान न हो बेटा अभी आराम मिल जाएगा। बस इसके कुछ क्षणों बाद ही भाव्या की सांसें थम गईं।

4 of 8
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नीतू की मौत से मिला था नींद की गोलियों का हथियार 
सराफा मुकेश की की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी नीतू को शादी के बाद ही कैंसर हो गया था। नीतू को जब भी तेज दर्द होता था तो वह उसे नींद की गोलियां देकर सुला देता था। मुकेश ने बताया कि आखिरी बार जब नीतू बेहद तकलीफ में थी तो उसने कुछ ज्यादा ही गोलियां उसे खाने के लिए दी थी। इससे नीतू की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे पता चला कि नींद की अधिक गोलियां खाने से किसी की मौत भी हो सकती है। बस, पत्नी राखी और तीनों बच्चों को जान से मारने के लिए यही हथियार उसे ठीक लगा और उसने बारी-बारी सभी को बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां देकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद एक-एक कर सभी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुरक्षा में एक साथ उठीं चार अर्थियां
शहर मोहल्ला लालपुरा में सराफ कारोबारी मुकेश वर्मा पारिवारिक कलह के चलते पत्नी रेखा (40), बड़ी बेटी (22), छोटी बेटी काव्या (16) व अभीष्ट (12) को नशीली गोली खिलाकर सभी का गला कस दिया। मंगलवार को कागजी कार्रवाई के सभी का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की सूचना मिलते हो मोहल्लेवासी, रिश्तेदार समेत आसपास क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे शव पर पहुंचे तो लोगों का तांता लग गया। हर कोई शवों को देखना चाहता था। 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले घर के बाहर एक साथ मां और उनके तीन बच्चों की एक साथ अर्थियां रखी देख हर कोई बस यही कह रहा था कि हंसता खेलता परिवार किस तरह से पल भर में खत्म हो गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मौजूद रही। रेखा की बहन राखी, भाई सतेंद्र, मां चंद्रकला समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। राखी वहन के शव से लिपट-लिपटकर रो रही थी कि यह क्या हो गया। मुकेश के भतीजे ऋषभ समेत परिवार के अन्य चार भतीजों ने एक-एक करके रेखा, भाव्या, काव्या व अभीष्ट की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की महिला मित्र से भी था परिवार में तनाव
सोमवार को लालपुरा में इस तरह की वारदात होने के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं रहीं। हर कोई यह जानना चाहता था कि ऐसा क्या हो गया जो मुकेश ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। मुकेश के कुछ करीबियों की माने तो कुछ साल पहले दिल्ली में मुकेश की किसी महिला से दोस्ती हो गई थी। इसकी जानकारी पत्नी को होने के बाद परिवार में तनाव की स्थिति रहने लगी थी। उधर, उक्त महिला दोस्त भी कई तरह से मुकेश को परेशान करती रहती थी। हालांकि अभी तक की जांच पड़ताल में पुलिस ने ऐसे किसी भी तथ्य की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें