फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नामांकन आज से शुरू, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Tue, 02 Apr 2019 02:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
कानपुर में लोकसभा चुनाव के लिए जिला कलक्ट्रेट में नामांकन होगा। इसके मद्देनजर दो से नौ अप्रैल तक कचहरी के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन सुबह नौ से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
- बड़े चौराहे की तरफ से चेतना चौराहे से होकर सरसैया घाट चौराहे की ओर जाने वाले वाहन चेतना चौराहे तक ही जा सकेंगे। वहां से वाहन सवार बाएं व दाएं मुड़कर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
- यदि किसी विशेष दिवस पर नामांकन करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों के वाहनों की संख्या अधिक होती है तो वीआईपी रोड, ग्रीनपार्क से सरसैया घाट की तरफ आने वाले वाहनों को ग्रीनपार्क से एमजी कॉलेज चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

4 of 5
फाइल फोटो
-जरूरत पड़ने पर मेघदूत से सरसैया घाट की तरफ जाने वाले वाहन मेघदूत चौराहे से बड़ा चौराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- सरसैया घाट से कोई भी वाहन चेतना चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
पार्किंग व्यवस्था 
- सरसैया घाट रोड पर दोनों तरफ।
- गुरुनानक खत्री कॉलेज मैदान, निकट चेतना चौराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें