फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस में कक्षा 2 के छात्र की मौत, बाबा ने कहा- अगर वह छत से गिरा तो कमरे में शव कैसे आया

Thu, 31 May 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल कैंपस में पड़ा बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः नौबस्ता के मछरिया में लक्ष्मी विद्या मंदिर इंटर कालेज (एलवीएम) के हॉस्टल के छात्र विराट सिंह उर्फ मोहन (8) का शव कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन इमारत के एक कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। आशंका है कि रात में बिजली न आने पर वह निर्माणाधीन इमारत की छत पर सोने चला गया और वहां से नीचे गिर गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। कालेज में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से हाथापाई की कोशिश की।
 
विज्ञापन

2 of 6
कॉलेज कैंपस - फोटो : अमर उजाला
भुखनाई गांव, नर्वल निवासी विनय सिंह का बेटा विराट मछरिया स्थित एलवीएम कालेज में दूसरी कक्षा का छात्र था। वह दो साल से कालेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। मंगलवार रात विराट ने सहपाठियों के साथ खाना खाया। इसके बाद टहलने निकला। देर रात वह हॉस्टल भी नहीं लौटा, लेकिन वार्डन और प्रबंधन ने उसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

3 of 6
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह विराट का शव परिसर में ही निर्माणाधीन इमारत के प्रथम तल के एक कमरे में पड़ा मिला। उसके कान, नाक और सिर से खून बह रहा था। कालेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस अफसर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल और विराट के सहपाठियों से बातचीत की। आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
 

4 of 6
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विराट के बाबा कृष्ण बहादुर भी परिवार के साथ हास्टल पहुंचे। कृष्ण बहादुर ने बताया कि सुबह कालेज के प्रबंधक अवधेश कुमार यादव ने विराट की तबियत खराब होने की सूचना मोबाइल पर दी थी। जब वह कालेज पहुंचे तो निर्माणाधीन इमारत के कमरे में पौत्र मृत पड़ा था।

 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस हिरासत में कॉलेज प्रबंंधक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह छत से गिरा तो कमरे में शव कैसे आया। रात में हास्टल से 300 मीटर दूर दूसरी सूनसान बिल्डिंग में अकेले सोने कैसे चला गया। रात में हास्टल से गायब होने पर प्रबंधन ने तलाश क्यों नहीं की, किसी को सूचना क्यों नहीं दी। इन तमाम सवालों से घटना संदिग्ध लग रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉलेज कैंपस में कक्षा 2 के छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा कि विराट हॉस्टल की निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से सुबह गिरा। इमारत की दूसरी मंजिल से करीब पांच मीटर नीचे जमीन पर विराट की चप्पलें और खून बिखरा मिला है। इसके बाद किसी ने उसके शव को उठाकर इमारत के प्रथम तल में बने एक कमरे में रख दिया, ताकि मामले को उलझाया जा सके। कालेज प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
संतोष कुमार सिंह, थानाप्रभारी, नौबस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें