यूपी के औरेया जिले में बकरी चरा रहे बच्चे खेलते-खेलते ट्यूबवेल के निकट पहुंचे। जहां एक झोले में रखे बमों को रस्सी का गोला समझ एक बच्चे ने एक बम उछाल दिया। बम जमीन पर गिरते ही फट गया। जिसकी चपेट में आए दो बालक घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
अंतौल गांव के राधे श्याम का आठ वर्षीय पुत्र और गांव का ही उसका साथी अमन (आठ) पुत्र हरी गांव के बाहर बकरी चराने गए थे। बकरी चराते-चराते यह दोनों बालक गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल के समीप पहुंचे। जहां एक झोला बालकों ने रखा देखा। इन बालकों ने उसमें रखे पांच बमों को रस्सी का गोला समझा।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
अमन ने एक बम को रस्सी का गोला समझकर आसमान की ओर उछाल दिया। बम जमीन पर गिरते ही फट गया। जिसकी चपेट में आए दोनों बालक घायल हो गए। बम की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम करने वाले लोग आए और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए दोनों बालकों को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल अमन की हालत को चिंताजनक बताते हुए सैफई रेफर कर दिया।
इस घटना के बाद घटना स्थल पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हुई तो वहां झोले में बम रखने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस जांच करेगी।