यूपी में ईद का त्योहार घरों में रहकर शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। कानपुर समेत कई शहरों में पहली बार ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। वहीं कानपुर देहात में बड़ी ईदगाह के बाहर एसीएम, सीओ, थाना इंचार्ज बैठे रहे। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ईद-उल-फितर 2020
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में ईद के चलते जिले भर की ईदगाह व मस्जिदों के बाहर सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। लोगों ने घर में ही नमाज अदा की। इसके चलते ईदगाह व मस्जिदें सूनी रहीं। मस्जिदों में सिर्फ चार लोगों को नमाज अदा करने की छूट दी गई। अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से सोशल डिस्टेंस के साथ मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
3 of 6
ईद-उल-फितर 2020
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में बिलग्राम चुंगी के निकट ईदगाह में लोग नमाज अदा करते मिले। कोरोना के चलते सिर्फ पांच लोगों ने ही ईदगाह में नमाज पढ़ी। बिलग्राम चुंगी से ईदगाह जाने वाले मार्ग पर पुलिस तैनात रही और बैरिकेडिंग लगा दी गई।
4 of 6
ईद-उल-फितर 2020
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में ईद के मौके पर लोगों ने घर में ही नमाज अदा की। साथ ही गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
5 of 6
ईद-उल-फितर 2020
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में ईद पर लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। वहीं ईदगाह व मस्जिदों में सन्नाटा रहा।
औरैया जिले में ईद का जश्न मुुस्लिम समाज के लोगों में पहले की तरह नहीं देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घरों में ईद की नमाज अदा तक लोगों ने कोरोना से निजात की दुआ मांगी। अजीतमल में एक स्थान पर नमाज के लिए एकत्रित हुए 29 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।