इटावा स्थित सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता एवं भाजपा नेता ने विवि के दो डॉक्टरों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दावा है कि उनके पास मौजूद डॉ.वंदना और उसके जीजा की बातचीत के ऑडियो में इस बात का जिक्र है। डीएम, एसएसपी और एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की है। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।