यूपी की वीआईपी सीटों में शुमार और पिछले कई वर्षों से सपा का गढ़ रही कन्नौज सीट इस बार भाजपा के खाते में जा गिरी। इस सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव में कांटे की टक्कर हुई। भाजपा प्रत्याशी की लगातार लीड से सपा नेताओं के चेहरे पर हवाइयां उड़ी नजर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डिंपल यादव, अखिलेश यादव, मायावती
- फोटो : ट्विटर
छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव से लेकर अन्य पदाधिकारी काउंटिंग स्थल से बाहर निकल आए। यह आपस में वोटों को लेकर वार्ता करते रहे। इनके चेहरे पर हताशा साफ झलक रही थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं को छिबरामऊ व कन्नौज विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक उम्मीदें थीं।
विज्ञापन
3 of 6
डिंपल यादव, सुब्रत पाठक
इन दोनों विधानसभाओं में उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले। सपा को रसूलाबाद व बिधूना विधानसभा से भी हार का सामना करना पड़ा। इससे सपा प्रत्याशी एक बार पिछड़ने के बाद दोबारा लीड नहीं बना सकीं। नेताओं का दबी जुबान से कहना था कि विकास कराने से कोई फायदा नहीं है। जनता विकास को न देखकर बहकावे में आ जाती है।
4 of 6
पत्नी डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार सहित सभी नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड़ी नजर्र आइं। परिणामों से सभी अवाक थे। इन्हें चुनाव हारने का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
पिछली बार डिंपल की छिबरामऊ ने बचाई थी लाज
5 of 6
पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए अखिलेश और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब 19 हजार वोटों के मामूली अंतर से जीती थीं। तब छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र ने जीत दिलवाई थी। इसके अलावा रसूलाबाद व कन्नौज विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इस बार कन्नौज विधानसभा क्षेत्र से तो बढ़त मिली, छिबरामऊ, रसूलाबाद, बिधूना, तिर्वा विधानसभा क्षेत्र ने साथ नहीं दिया। इससे हार का सामना करना पड़ा।
सपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया में उतारा गुस्सा
6 of 6
अखिलेश यादव, डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा की हार के बाद पार्टी में गुटबाजी सामने आने लगी है। सपा प्रत्याशी के पिछड़ जाने के बाद तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला। कई जिम्मेदार पार्टी पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं ने खिंचाई की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विशेष लोगों को पार्टी में तवज्जो देने के कारण यह दिन देखना पड़ा। काम करने वाले लोगों को पार्टी में सम्मान नहीं मिला, इससे सीट गंवानी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि इस हार की बूथवार समीक्षा होनी चाहिए। जिन लोगों की वजह से यह दिन देखना पड़ा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।