फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख में मौत का सौदा: बेटे की पत्नी पर गंदी नजर रखता था पिता, विरोध पर की गोली मार कर हत्या, खुलासा

Fri, 24 Sep 2021 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हाथ जोड़कर खड़ी मृतक कमल की पत्नी प्रीति - फोटो : amar ujala
कमल द्विवेदी की मौत के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वारदात के बाद कमल के परिवार वाले ससुराल वालों के साथ सौदा करते दिखे व सुनाई दे रहे हैं। तकरीबन 50 लाख का सौदा किया जा रहा था। ताकि मृतका की पत्नी की तरफ से कोई कार्रवाई न हो। हालांकि जैसे ही ये पता चला कि पुलिस ने कमल की पत्नी पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है तो पूरा खेल और डील बिगड़ गई। इसमें पुलिस का भी रवैया सवालों के घेरे में रहा। वीडियो में नजर आ रहा है कि कमल की मां गीता जेवरात और बीस लाख रुपये नकद लाकर रखती हैं। इस दौरान प्रीति के परिजन भी वहां मौजूद रहते हैं। फिर एक शख्स गीता के पैर पकड़ लेता है। वीडियो वायरल होने के बाद जब इस बारे में मोर्चरी पहुंची प्रीति से पूछा गया तो उन्होंने पूरी बात स्वीकार की।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति परिजनों की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : amar ujala
वह व उनके रिश्तेदारों का कहना है कि बच्ची का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ऐसा किया जा रहा था। तभी पता चला कि गीता की तहरीर पर पुलिस ने प्रीति पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया है। उसके बाद मोर्चरी में प्रीति व उसके परिवार वाले हंगामा करने लगे। उन्होंने ससुराल वालों पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी प्रीति और मृतक कमल - फोटो : amar ujala
ससुर गलत नीयत रखता था, इसी पर विवाद हुआ, तो गोली मार दी 
कमल की पत्नी ने ससुर मनोज पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। कमल ने जब इसका विरोध किया तो वह भड़क गया था। पहले विवाद करता रहा और फिर राइफल ले आया। कहासुनी हो ही रही थी कि मनोज ने कमल को गोली मार दी। आउटर पुलिस के अफसरों का कहना है कि इस आरोप से संबंधित कमल की पत्नी ने तहरीर दी है। आरोपों की जांच की जा रही है। 

 

4 of 5
नौ माह पहले हुई थी बेटी - फोटो : amar ujala
पुलिस के रवैये पर भी सवाल 
पूरी घटना में पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं। निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय पुलिस हीलाहवाली कर रही थी। वह खुद मामले को टाल रही थी। एक पक्ष का आरोप है कि साजिश के तहत पुलिस ने प्रीति पर एफआईआर दर्ज करवा दी। जिससे बाद में प्रीति की तहरीर पर मुकदमा न दर्ज करना पड़े। यही हुआ भी है। प्रीति की तहरीर लेने के बाद केस दर्ज नहीं किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई पुलिस 
वारदात के बाद घर पर ताला डाल दिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी देर बाद सूचना दी गई। जब पुलिस पहुंची तो वहां ताला पड़ा मिला। पुलिस ताला तोड़कर भीतर घुसी और दोनों लाइसेंसी असलहे कब्जे में लिए।

पेट से आरपार हुई गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली कमल के पेट से आरपार हो गई। इससे लिवर और किडनी डैमेज हो गईं। अधिक खून बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें