विजयादशमी यानी देवी को विदा करने का दिन। शनिवार को देवी मां को विदा करने के लिए भक्तों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। इस मौके पर देवी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन
2 of 6
देवी मां का आशीर्वाद लिया
कानपुर के चकेरी इलाके में काली बाड़ी दुर्गा पंडाल में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और देवी मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर चकेरी इलाके का काली बाड़ी दुर्गा पंडाल
इसी तरह वेस्ट कानपुर के कल्याणपुर इलाके में देवी मां को विदाई देने के लिए सैकड़ों भक्त मौजूद थे। यहां महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। इस मौके पर शिखा, शिवानी, मूनू, रूबी, मनीषा, अनीता आदि मौजूद थीं।
4 of 6
सिंदूर लगाया और देवी मां का आशीर्वाद लिया
मान्यता है कि देवी आज के दिन मायके चली जाती हैं। प्रतिमा विसर्जन से पहले भक्त एक दूसरे को सिंदूर लगाने का पारम्परिक खेल, खेलना नहीं भूलते। सदियों से चली आ रही है यह रस्म।
विज्ञापन
5 of 6
वेस्ट कानपुर के कल्याणपुर इलाके में देवी मां को विदाई देने के लिए मौजूद भक्त
वेस्ट कानपुर पूजा कमेटी के यूके घोष ने बताया कि शनिवार को पूरा कल्याणपुर ए ब्लॉक इलाकामां के जप से गुंजायमान रहा। इसके बाद मूर्तियों को विसर्जन के लिए निर्धारित स्थानों पर ले जाया गया।
खासतौर पर बंगाली समाज की महिलाएं दुर्गा पूजा त्योहार को विशेष ढंग से मनाती हैं। शनिवार को पहले देवी मां को सिंदूर लगाया गया फिर सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।