कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मरने वाली महिला के चार बच्चे हैं। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ताजा खून देख सब हैरान
2 of 4
खून से लथपथ लाश और जगह-जगह खून
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के वरी गांव निवासी राखी संखवार (32) पत्नी राजपूत संखवार रविवार देर रात किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी। तभी किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। मंगलपुर थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को किसी करीबी पर शक
3 of 4
महिला की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मरने वाली राखी के किसी करीबी पर ही हत्या का शक जताया है। फिलहाल पूछताछ के लिए राखी के पति को बुलाया गया है। राखी की मौत के बाद उसके चार बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका राखी की मौत शॉक एंड हैमरेज होने से हुई है। मृतका के ठोड़ी के नीचे दाएं तरफ व गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए दो घावों की भी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक धारदार हथियार से प्रहार किया गया। इससे खून बहने के कारण महिला की मौत हुई। वहीं, पोस्टमार्टम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।