उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब 11:40 बजे जिंदगी की जंग हार गई। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में गम भी है और गुस्सा भी। पिता ने घटना का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन को ठहराया। पिता ने कहा कि बेटी की मौत पर हैदराबाद जैसा न्याय चाहिए। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही बेटी की जान गई है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची। एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक भी पीड़िता के गांव पहुंचे। प्रियंका ने कहा कि योगी जी अपराध मुक्त यूपी की बात करते हैं अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बताते हैं पर महिलाओं के लिए यूपी में कोई जगह नहीं।