फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद भाई बोला-'बहन को बचा नहीं पाया', पिता ने कहा-प्रशासन जिम्मेदार

Sat, 07 Dec 2019 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में दम तोड़ दिया। सफदरजंग अस्पताल की ओर से पहले ही अंदेशा जताया जा चुका था कि नब्बे फीसदी जली पीड़िता के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में गम भी है और गुस्सा भी। पिता ने घटना का जिम्मोदार पुलिस व प्रशासन को ठहराया। पिता ने कहा कि बेटी की मौत पर हैदराबाद जैसा न्याय चाहिए। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही बेटी की जान गई है। शनिवार सुबह 10:40 बजे एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक पीड़िता के गांव पहुंचे। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद मीडिया के सामने आये उसके भाई ने कहा कि मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाया। मैं सरकार और पुलिस से मांग करता हूं कि मेरी बहन इस दुनिया में नहीं है आरोपी को भी मौत मिलनी चाहिये। बहन को हमने वादा किया था कि उसे बचा लेंगे पर नहीं बचा पाये। अब आरोपी को भी सजा दिलवाकर रहेंगे।

धरती मइया की गोद में देंगे बहन का शव
भाई ने कहा कि अपनी बहन की डेडबॉडी को न गंगा में बहायेंगे न ही आग के हवाले करेंगे उसे धरती मइया की गोद मे देंगे। उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद गाजियाबाद सिटी के एडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह पोस्टमार्टम कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता का शव उन्नाव ले जाने के लिए हमारे पास दोनों ऑप्शन हैं। पीड़िता के परिवार वाले चाहें तो बाय एयर या बाय रोड शव ले जा सकते हैं। कुछ ही देर में पोस्टमार्टम शुरू होगा। इसके बाद परिवार को शव गांव ले जाने के लिए सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है, उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।

दुष्कर्म के आरोपियों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी, जब वह अपने घर से स्टेशन के लिए गुरुवार सुबह निकली थी। वह लगभग 90 फीसदी जल चुकी थी, इसलिए उसकी हालक नाजुक हो गई थी। उसे एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक, पीड़िता की हालत रात 8.30 बजे से ही बिगड़ने लगी थी।

4 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत - फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग अस्पताल में बर्न और प्लास्टिक विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वेंटीलेटर पर हरकत हुई और पीड़िता का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने एक साथ दवाओं की डोज शुरू की, साथ ही उसके हाथ पैरों को मलना शुरू किया। 

इससे रात 9.25 बजे ब्लड प्रेशर थोड़ा ठीक हुआ, लेकिन 11.10 पर फिर से हालत बिगड़ी, आनन फानन में डॉक्टरों की टीम ने उसे दो इंजेक्शन दिए लेकिन 11.30 पर कार्डियक अटैक आने से उसकी धड़कनों की गति कम होने लगी और ब्लड प्रेशर भी कम होता गया। इसके बाद 11.40 मिनट पर पीड़िता को मृत घोषित कर दिया गया।
 

Dr Shalabh Kumar, HOD (burns and plastic), Safdarjung Hospital: She suffered cardiac arrest at 11:10 pm and we tried to resuscitate her, but she could not survive and at 11:40 pm she died. https://t.co/xoQpYTAdQT

— ANI (@ANI) December 6, 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें