फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव नृशंस हत्या कांड: अपना ही निकला भाई-बहन को मौत देने वाला, उगला ये सच

Tue, 02 Apr 2019 04:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को गंगाघाट कोतावाली क्षेत्र के ऋषिनगर मोहल्ले में भाई-बहन की गला रेत कर हत्या हुई थी। इस मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे तक पहुंचने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
मौसेरे भाई ने ही भाई-बहन की गला रेत कर हत्या की है। जानकारी के अनुसार शुक्लागंज निवासी गोलू ने योजना बनाकर पहले अपनी मौसी मोनू (मृतक अंशिका व राघव की मां) को अपनी पत्नी महक की डिलीवरी होने की सूचना देकर अस्पताल बुलाया। इसके बाद उसने घर पहुंच कर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
पहले गोलू अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा। उसके बाद बच्चों की मां (अपनी मौसी) को बुलाया। जैसे ही मौसी अस्पताल पहुंची। गोलू वहां से निकल गया और लगातार फोन से संपर्क में बना रहा। इधर गोलू ने पूरी घटना को अंजाम दिया। अंत मे फिर से कॉल करके मौसी से बोला मैं घर गया था पर गेट नहीं खुला इसलिए मैं वापस आ गया।

4 of 5
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद जब मोनू घर पहुंची तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली । भीतर दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। मोनू ने पुलिस से शक जताया। जांच में सर्विलांस से लोकेशन की पुष्टि हुई और पूछताछ में गोलू ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट एसओ हरप्रसाद अहरवार के अनुसार दो लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गोलू लूट के इरादे से घर में आया था। उसे लूट में कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पहचान उजागर न हो इसके लिए गोलू ने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को सांत्वना देने उनके घर सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें