फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हत्याकांड: छोटे-छोटे भाई बहन का काट दिया गला, हाथ कुछ भी न लगा

Tue, 02 Apr 2019 04:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
बच्चों व हत्यारे मौसेरे भाई की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां बड़ी ही बेरहमी से मौसेरे भाई ने छोटे-छोटे भाई बहन का गला काट कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी संबंधित थाने की पुलिस कुछ ही घंटों में हत्यारे तक पहुंच गयी। साथ ही कड़ी पूछताछ के बाद मौसेरे भाई ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। यही नहीं उसने हत्या की योजना के बारे में भी पुलिस के सामने सारे सच उगले। 
विज्ञापन

3 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतावाली क्षेत्र के ऋषिनगर मोहल्ले में भाई-बहन की गला रेत कर हत्या हुई थी। जानकारी के अनुसार शुक्लागंज निवासी गोलू ने योजना बनाकर पहले अपनी मौसी मोनू (मृतक अंशिका व राघव की मां) को अपनी पत्नी महक की डिलीवरी होने की सूचना देकर अस्पताल बुलाया। इसके बाद उसने घर पहुंच कर इस घटना को अंजाम दिया।

4 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
पहले गोलू अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा। उसके बाद बच्चों की मां (अपनी मौसी) को बुलाया। जैसे ही मौसी अस्पताल पहुंची। गोलू वहां से निकल गया और लगातार फोन से संपर्क में बना रहा। इधर गोलू ने पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
अंत मे फिर से कॉल करके मौसी से बोला मैं घर गया था पर गेट नहीं खुला इसलिए मैं वापस आ गया।कुछ देर बाद जब मोनू घर पहुंची तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली । भीतर दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े मिले। मोनू ने पुलिस से शक जताया।
विज्ञापन

6 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
जांच में सर्विलांस से लोकेशन की पुष्टि हुई और पूछताछ में गोलू ने सच उगल दिया। गंगाघाट एसओ हरप्रसाद अहरवार के अनुसार दो लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गोलू लूट के इरादे से घर में आया था। उसे लूट में कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पहचान उजागर न हो इसके लिए गोलू ने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उन्नाव नृशंस हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
इस निर्मम हत्या के मामले के बाद घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सांसद साक्षी महाराज भी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें