यूपी के फर्रुखाबाद में बलात्कार का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रेप पीड़ित गर्भवती लड़की अपने सौतेले पिता को सम्महोन शक्ति का स्वामी बता रही है और पुलिस से उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
फर्रुखाबाद याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन शक्ति के जरिए उसकी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
4 of 5
डेमो पिक
गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली। उसका आरोप है कि तंत्र विद्या के माध्यम से तांत्रिक ने एक माह बाद फिर उसे अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि कथित तांत्रिक की तलाश में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके विरूद्ध मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।