फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किलर देवर’ जा पहुंचा डाकुओं के दर

Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी ने भतीजे का अपहरण भी कर लिया
चित्रकूट मानिकपुर के सकरौंहा गांव में मामूली बात पर भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मारने वाला हत्यारा देवर घने जंगलों में जा पहुंचा है। इन जंगलों में कुख्यात डकैत रहा करते हैं। हत्यारोपी देवर ने भाभी को मारने के बाद भतीजे का अपहरण भी कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक महिला की फाइल फोटो
हत्या करने वाले देवर की तलाश में पुलिस जंगलों में भी छानबीन कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी डाकुओं के गैंग तक पहुंच चुका होगा। आरोपी अपने साथ मृतका के बड़े बेटे को भी भगा ले गया है। जिससे मृतका के परिजन आंशकित हैं कि कहीं आरोपी उसकी भी जान के साथ खिलवाड़ न कर दे।
विज्ञापन

3 of 6
गांव में पूछताछ करती पुलिस
मानिकपुर थानाक्षेत्र के सकरौंहा गांव से जुड़े जंगलों के क्षेत्र में डाकू गैंगों का विचरण होता ही रहता है। शुक्रवार की रात को जिस अंदाज में कुनका कोल ने अपनी भाभी स्व.बबुआ कोल की पत्नी रतिया देवी (45)  की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी जिससे सभी अचंभित और भयभीत हैं। पुलिस बल लगातार आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है।

4 of 6
मृतक महिला के घरवाले
घटना के दूसरे दिन शाम तक पुलिस ने जंगली क्षेत्रों में आरोपी की तलाश में छापेमारी की लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा है। मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि फिलहाल तो आरोपी की तलाश दिन रात की जा रही है लेकिन उसके दस्यु गैंग तक पहुंचने की संभावना पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 6
मृतका के परिजन
मृतका का पति की दस साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतका मजदूरी कर परिवार चलाती थी। घटना के दिन भी सुबह वह अपनी पुत्री रेशमा के साथ कूप खुदाई में मजदूरी करने गई थी। उसके दो पुत्र तीन पुत्री हैं। कूप खुदाई के बाद शाम को घर आने पर रेशमा ने ही बाजार से सब्जी लाकर मां के साथ मिलकर खाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
घटना के समय पूरा परिवार मौके पर मौजूद था। रेशमा के अनुसार जब खाने को लेकर विवाद हो रहा था तो मां ने दूसरे चाचा पित्तू (जो मुंबई में मजदूरी करता है) से फोन कर चाचा कुनका की शिकायत भी की और फोन से उससे बात करने को कहा था लेकिन कुनका ने एक न सुनी और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना के समय वहीं खड़ा उसका भाई बेलोंहा को भी वह जबरन पकड़कर अपने साथ ले गया और भाई ने कोई विरोध नहीं किया। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि हत्यारे द्वारा मृतका के बेटे को भी साथ ले जाने के पीछे की मंशा समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें