डेमो पिक
भरुआसुमेरपुर में अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेतों में लगाए गए ब्लेड वायर अब इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। पहले अन्ना मवेशी इन तारों की चपेट में आकर आए दिन लहूलुहान हो रहे थे। वहीं, सड़कों के किनारे लगाए जाने से वाहन चालक भी इसकी चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। शनिवार को बांकी-पलरा मार्ग पर ब्लेड वायर से एक होनहार छात्र की जान चली गई।