फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरनप्रीत हत्याकांड: प्रेमिका से प्रिंस के संबंध बने हत्या की वजह,पढ़िए हत्यारे एलएलबी छात्र की कहानी

Sun, 12 May 2019 03:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सरनप्रीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में स्वरूप नगर थाने के पास सरनप्रीत उर्फ प्रिंस की हत्या एलएलबी के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। छात्र की प्रेमिका के प्रिंस से भी संबंध थे। इसी त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण छात्र ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने छात्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस के मुताबिक तिलक नगर स्थित मेगा बास्केट स्टोर में सरनप्रीत के साथ एक युवती काम करती थी। छह महीने पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। सरनप्रीत का उससे प्रेम हो गया। युवती का पहले से ही नवाबगंज केज्यौरा निवासी मोहित कुमार निषाद उर्फ मैडी से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

2 of 5
सरनप्रीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मोहित एसडी कॉलेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। मोहित को जब प्रिंस व अपनी प्रेमिका के संबंधों के बारे में जानकारी हुई तो वह प्रिंस से खुन्नस रखने लगा। उसने नवाबगंज के ख्यौरा निवासी अंकित चौरसिया के साथ मिलकर प्रिंस को मारने की योजना बनाई। बुधवार रात स्वरूप नगर गोल चौराहे के पास मोहित ने अंकित और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया। अंकित अभी फरार है।
विज्ञापन

3 of 5
सरनप्रीत की पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रैना मार्केट में पी थी शराब
पूछताछ में मोहित ने बताया कि सभी साथियों ने रैना मार्केट में शराब पी थी। इनमें से दो युवक मेगा बास्केट स्टोर से प्रिंस के निकलने की राह देख रहे थे। प्रिंस जैसे ही स्टोर से निकला, तीन बाइकों से गोल चौराहे पहुंचकर उसे घेर लिया।

4 of 5
फाइल फोटो
ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के हाथ एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज लगा था, जिसमें पांच हमलावर नजर आए थे। साथ ही फुटेज से घटना की टाइमिंग भी पता चल गई थी। रात 11:06 बजे से लेकर 11:10 बजे के बीच प्रिंस की हत्या हुई थी। पुलिस ने इसी समय केबीच की कॉल डिटेल निकलवाई। जिससे मोहित का नंबर चिह्नित किया। वहीं सरनप्रीत की सीडीआर से उसकी प्रेमिका का नंबर पता चला। ये नंबर मोहित की सीडीआर में भी कॉमन था। इसके बाद पुलिस ने मोहित और उसके साथियों को दबोच लिया। फुटेज से भी आरोपियों की शिनाख्त की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरनप्रीत की फाइल फोटो
समझाने का था इरादा, नशे में कर दी हत्या
पुलिस ने अंकित चौरसिया के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। उसकी पत्नी ने बताया कि घटना के अगले दिन जब अंकित ने अखबार पढ़ा तो उसे पता चला कि प्रिंस की मौत हो गई है। फिर उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। कहा कि सभी मिलकर प्रिंस को पीटने गए थे लेकिन नशे में पता नहीं चला और उसकी हत्या हो गई। 

मोतीझील में पकड़ा गया था मोहित
दस दिन पहले मोहित और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने आपत्तिजनक हालात में मोतीझील में पकड़ा था। वह दोनों को थाने ले आई थी। पुलिस ने युवती को तो छोड़ दिया था। परिजनों को थाने बुलाकर मोहित को उनके सुपुर्द किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें