फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में चल रही थी रेव पार्टी, पकड़े गए बड़े घराने के बच्चे

Fri, 14 Oct 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
दो साल से चल रहा था अवैध हुक्का रेस्टोरेंट - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
पॉश इलाके किदवई नगर में स्थित एक अवैध हुक्का बार रेस्टोरेंट में मुंबइया तर्ज पर आयोजित रेव पार्टी में अय्याशी के हाईप्रोफाइल अड्डे का खुलासा हुआ है। बृहस्पविार को गोविंद नगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारकर शराब और बीयर के नशे में मौज-मस्ती कर रहे 48 नाबालिग लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में दो लड़के और दो लड़कियां नेत्र चिकित्सक हैं, जो डिप्लोमा के साथ प्रैक्टिस भी करते हैं। एक सत्ताधारी दल के विधायक का भतीजा भी है।

 
विज्ञापन

500 का टिकट, लड़कियों की इंट्री फ्री

2 of 8
हुक्का रेस्टोरेंट से बाहर निकलती लड़कियां - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
बिना लाइसेंस चल रहे इस बार पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के निहाल यादव ने रेव पार्टी आयोजित की थी। इसमें करीब 100 नाबालिग लड़के और लड़कियां शामिल हुए। नशे में धुत लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। कुछ जोड़े एकांत में मौज-मस्ती में लिप्त थे। इसी दौरान सीओ ने गोविंद नगर, बर्रा और नौबस्ता थाने की फोर्स के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मार दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट की घेराबंदी कर 48 लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ लिया। बाकी लड़के-लड़कियां मौका पाकर भाग निकले। कई कमरों में छिप गए, जिन्हें निकाला गया। 

 
विज्ञापन

बच्चों को बर्बाद करने का अड्डा पकड़ा

3 of 8
हुक्का बार में परोसी जा रही थी शराब - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
पुलिस को रेस्टोरेंट से बीयर और शराब की खाली और भरी बोतलों के साथ हुक्के में प्रयोग होने वाली सुगंधित तंबाकू मिली है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और पार्टी आयोजित करने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। पार्टी आयोजक साउथ के एक बड़े सपा नेता का करीबी है। देर रात पुलिस ने नाबालिगों को हिदायत देने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।  

हुक्का बार में पकड़ी गई बीयर

4 of 8
हुक्का बार से जब्त की गई ढेरों बियर की केन - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों में एक खुद को सत्ताधारी विधायक का भतीजा विवेक बता रहा था, एक खुद को भाजपा नेता शिवम बता रहा था। पकड़े गए नेत्र रोग में डिप्लोमा कर रहे देवेंद्र और गौरव और दो लड़कियां बालिग हैं। अन्य सभी नाबालिग कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हैं। ये लोक निर्माण विभाग के कांट्रेक्टर, बीओबी के मैनेजर, केडीए कर्मी, रेलवे के दो टिकट कलेक्टर और ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे-बेटियां हैं।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा था बार

5 of 8
हुक्काबार में छापेमारी के दौरान ली गई तस्वीर, किदवई नगर- कानपुर - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
किदवई नगर के ब्लॉक स्थित द बर्निंग हुक्का बार में रेव पार्टी बृहस्पतिवार को पहली बार आयोजित नहीं हुई थी। पुलिस की शह पर यहां नशेबाजी के साथ ही मौज-मस्ती का जश्न अक्सर होता था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आस-पास के लोगों का रहना दूभर हो चुका था, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं करती थी। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को बेटों और बेटियों की कारस्तानी बताई

6 of 8
हुक्का बार के बाहर से ली गई तस्वीर - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
जितने बच्चों को बार से पकड़ा गया है सभी समृद्ध घरों के हैं। परिजनों को थाने बुलाकर उनके बेटों और बेटियों की कारस्तानी बताई गई। इसके बाद सभी को हिदायत देकर निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। बार के मालिक अंकुर दीक्षित और पार्टी आयोजित करने वाले निहाल यादव कोई लाइसेंस या कागजात नहीं दिखा सके हैं। मामले की जांच कर दोनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

लड़के के साथ गर्लफ्रैंड की इंट्री फ्री

7 of 8
बार में पकड़े गए बच्चों को बस में ले जाती पुलिस, किदवई नगर-कानपुर - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
गुरुवार को पार्टी के लिए पांच सौ रुपये इंट्री फीस रखी गई थी। लड़के के साथ गर्लफ्रैंड की इंट्री फ्री थी। इसलिए पार्टी के टिकट जमकर बिके थे। कई लड़के अपनी गर्ल फ्रैंड के साथ पार्टी में शरीक हुए थे। यह रेस्टोरेंट करीब दो साल से बिना लाइसेंस और मनोरंजन विभाग की अनुमति के बिना चल रहा था। पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट में अक्सर रेव पार्टी का आयोजन होता है।

 
विज्ञापन

बस में भरकर बच्चों को ले जाया गया थाने

8 of 8
छापेमारी के बाद बार के बाहर जमा हुई भीड़, किदवई नगर-कानपुर - फोटो : Sanjay Lochan Pandey
रेव पार्टी में पकड़े गए बच्चों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ले जाने के लिए एक बस का प्रबंध करना पड़ा। यह नजारा देख बार के बाहर खासी भीड़ जमा हो गई। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें