फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में डकैताें का खाैफ, बबुली को जिंदा लाओ या मुर्दा

Fri, 19 Jan 2018 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डकैत बाबुली काेल
यूपी के चित्रकूट में कुख्यात डाकू बबुली कोल अब साढ़े पांच लाख और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख का इनामी बन गया हैं। चित्रकूट व सतना समेत आसपास के जिलों में भी दहशत फैलाने वाले इन डकैतों के गैंग का सफाया करने के लिए एमपी और यूपी के पुलिस अधिकारियों ने जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम बढ़ाया है। 

 
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र में वारदात बढ़ने पर मप्र पुलिस ने बढ़ाया इनाम

2 of 4
बाबुली काेल
चित्रकूट सहित आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वालों में डाकू बबुली कोल व डाकू गौरी यादव प्रमुख लिस्ट में हैं। बबुली पर तो लगभग एक सैकड़ा और गौरी पर 30 हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, बलात्कार, धमकी व पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज हैं। इसमें यूपी पुलिस ने बबुली पर अभी तक पांच लाख और गौरी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इन डकैतों की मप्र के सीमावर्ती जिलों में भी दहशत है। इन पर वहां भी कई मामले दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

बबुली को जिंदा या मुर्दा लाओ, साढे़ पांच लाख पाओ

3 of 4
बंदूक के साथ बाबुली काेल
सतना एसपी राजेश हिंडगकर ने बताया कि लगातार मप्र क्षेत्र में इन डकैतों की वारदात बढ़ रही है। दोनों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए इनाम में क्रमश: 20 व 25 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। अब बबुली और गौरी दोनों मप्र पुलिस रिकार्ड में 50-50 हजार के इनामी बन गए हैं। कुल मिलाकर अब डाकु बबुली कोल साढे़ पांच और डाकू गौरी यादव डेढ़ लाख के इनामी बन गए हैं। अभी तक मप्र में बबुली कोल पर 30 हजार और गौरी यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

 
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बनेगा डाकू नवल धोबी

4 of 4
डेमो पिक
सीमा क्षेत्र में दो शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती वसूलने से सुर्खियों में आया डाकू नवल धोबी पर भी मप्र पुलिस ने इनाम बढ़ाने की सिफारिश की है। एसडीओपी आलोक शर्मा व नया गांव थाना प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि अभी नवल धोबी दस हजार का इनामी है। लगातार क्षेत्र में वारदात करने वाले और डाकू ललित पटेल गैंग के बचे सदस्य नवल पर 40 हजार का इनाम बढ़ाने की फाइल भेजी गई है। इससे यह डाकू 50 हजार का इनामी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें