एक छात्रा का कॉलेज के अंदर यौन शोषण किया गया, लोग देखते रहे, तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के एक सदस्य की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई। देखिए वीडियो
विज्ञापन
2 of 7
वारदात पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में हुई। कॉलेज परिसर के अंदर टीएमसी छात्र विंग के सदस्य ने छात्रा को पहले तो बेइज्जत किया। उसके बाद उसकी पिटाई की। कॉलेज के अंदर हुई इस घटना को लोग बैठे देखते रहे। लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
3 of 7
इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। एक छात्रा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के एक सदस्य ने कॉलेज परिसर में लड़की के साथ मारपीट की। उसका यौन शोषण किया।
4 of 7
दरअसल हुगली के रिश्रा में विधान चंद्र कॉलेज के अंदर छात्र संघ के महासचिव शाहिद हसन खान ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। विरोध करने पर आरोपी छात्र उसे एक कमरे मे ले गया। यहां उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
5 of 7
आरोप है कि सबसे पहले कमरे में पीड़िता का मोबाइल नंबर मांगा, नहीं देने पर काफी देर बहस हुई। वीडियो में देख सकते हैं, अचानक बहस के दौरान ही आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
6 of 7
इसके बाद पीड़िता के साथ जबरदस्ती की गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
घटना से डरी सहमी छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन किया है। वहीं तृणमूल छात्र परिषद ने आरोपी छात्र को महासचिव के पद से हटा दिया है और पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।