फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार सवार 5 पीएसी सिपाही भूले अपनी मर्यादा, एमबीबीएस छात्रा के साथ किया ये सब

Wed, 25 Jul 2018 09:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
युवकों की कार में रखी शराब व बीयर की बोतलें, सिपाही का मेडिकल कराने ले जाती पुलिस।
शराब के नशे में धुत पीएसी सिपाही अपनी मर्यादा भूल बैठे। बाजार से लौट रही एमबीबीएस छात्रा से बुधवार की शाम छेड़खानी कर दी। छात्रा स्कूटी लेकर कैंपस की ओर भागी तो उसका कार से पीछा किया। इससे छात्रा स्कूटी से गिर गई। कालेज परिसर के छात्रों और डॉक्टरों ने कार सवार पांचों सिपाहियों को पीट-पीटकर पुलिस को सौंप दिया। मामला यूपी के उरई जिले का है। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शोर मचाते हुए कैंपस में बनी पुलिस चौकी की ओर दौड़ी छात्रा....
 
विज्ञापन

2 of 4
मेडिकल कालेज में प्राचार्य व सीओ सिटी के बीच होती बात।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि उरई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा कालपी स्टैंड स्थित बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसकी स्कूटी के पीछे पुलिस लिखी कार सवार शोहदे लग गए और छींटाकशी करने लगे। छात्रा मेडिकल कालेज गेट पर पहुंची तो कार छात्रा की स्कूटी के आगे लगा दी। छात्रा स्कूटी लेकर भागी तो कार सवारों ने उसका पीछा किया। घबराहट में वह स्कूटी समेत गिर पड़ी। वह शोर मचाते हुए कैंपस में ही बनी पुलिस चौकी की ओर दौड़ी। चीख-पुकार सुनकर अन्य छात्र और कालेज के डॉक्टर निकल आए और उन्होंने कार सवारों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। चौकी पुलिस भी वहां पहुंच गईं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- छेड़खानी का मामला दर्ज किया जाएगा...
विज्ञापन

3 of 4
सिपाही का मेडिकल कराने ले जाती पुलिस।
सीओ संतोष कुमार के पहुंचने के बाद आरोपियों का मेडिकल कराकर उनके खिलाफ 151 का मामला दर्ज किया गया। कोतवाल का कहना है कि कालेज प्रबंधन या फिर छात्रा की ओर से तहरीर मिलने पर छेड़खानी का भी मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पीएसी सिपाही योगेश भास्कर निवासी पटेलनगर, उरई मौजूदा समय झांसी में तैनात है। वहां भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- चौकी में भी रौब झाड़ता रहा आरोपी सिपाही ....
विज्ञापन

4 of 4
युवकों की कार में रखी शराब व बीयर की बोतलें
कार सवार पीएसी का सिपाही योगेश भास्कर पुत्र श्यामलाल नया पटेल नगर का रहने वाला है। मेडिकल कालेज की चौकी के सिपाहियों ने जब उसे पकड़ा तो वह उनपर रौब झाड़ने लगा। डॉक्टरों की सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही व नशे में धुत उसके साथियों रवि कुमार, सोनू, कमलेश राय निवासी नया पटेल नगर और चंद्रशेखर निवासी उत्तम नगर दिल्ली को ले जाया गया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों की कार भी सीज कर दी, जिसमें बीयर और शराब की बोतल बरामद की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें