फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से फाेन पर बात करते-करते फांसी पर झूल गई नवविवाहिता, अाठ दिन पहले हुई थी शादी

Tue, 01 May 2018 08:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
फांसी लगाने वाली रागिनी
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां शादी के आठ दिन बाद चौथी पर विदा होकर घर आई नवविवाहिता ने बुधवार रात कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।


 
विज्ञापन

2 of 4
रागिनी की माैत पर बिलखते परिजन
कमालगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर सराय गांव निवासी किशनपाल सिंह ने आठ दिन पहले पुत्री रागिनी (22) की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के नगला मकोले गांव निवासी ब्रजमोहन के पुत्र दिग्विजय सिंह से की थी। बुधवार को पिता व अन्य लोग रागिनी को चौथी पर विदा कराकर घर ले आए थे। बुधवार रात रागिनी कमरे में अकेले लेटी थी और परिवार के अन्य लोग बाहर आंगन में लेटे थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
रात में रागिनी ने पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह वह कमरे से जब बाहर नहीं आई तो बड़ी बहन साधना उसे बुलाने कमरे में गई। रागिनी को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। रागिनी के पिता किशनपाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे बेटी पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी पति से विवाद हो गया। इसी कारण पुत्री ने फांसी लगा ली।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया है। रागिनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर जांच की जाएगी। नवविवाहिता का शव देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। आठ दिन पूर्व जिसकी डोली उठकर घर से गई थी। उसकी अर्थी भी उसी घर से उठकर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें