फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुलिस की गिरफ्त में आया ‘राष्ट्रीय अपराधी’, किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
1 of 5
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
यूपी की फर्रुखाबाद पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध के आरोप में एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लालच के चक्कर में फंसकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी थी। मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
जब्बार ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे...

2 of 5
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
लालच ने इस लड़के को राष्ट्रीय अपराधी बना दिया। नेशनल बर्ड पिकॉक यानी मोर को मारने के आरोप में गिरफ्तार हुए अमलैया निवासी जब्बार ने पूछताछ में ऐसी चौंकाने वाली बातें बताई हैं कि अब पुलिस भी चक्कर खा रही है।   मोरों का सौदा...

3 of 5
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में मोरों को मारने का काम कई दिनों से चल रहा है। शिकारी इन मोरों को जहरीला दाना खिलाकर मार देते थे इसके बाद उनके पंखों और शरीर का सौदा किया जाता था।  कई जिलों में फैला शिकार का जाल...

4 of 5
डेमो पिक
मोर पंखों का कारोबार केवल भारत में ही नहीं दूसरे देशों तक फैला है। पकड़े गए आरोपी जब्बार के मुताबिक मोरों की अच्छी कीमत मिलती है। मोरों को मारने का काम फर्रुखाबाद के साथ-साथ, बुंदेलखंड, कानपुर और हरदोई में भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।  मुसीबत बनी मोरों की घटती संख्या....
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय पक्षी का हत्यारा गिरफ्तार
राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दिन पर दिन घटती जा रही संख्या प्रकृति के लिए मुसीबत बन सकती है। नेचर की लाइफ सर्किट में मोरों को बड़ा अहम रोल है। अगर इनकी संख्या इसी तरह दिन पर दिन घटती रही तो आने वाला समय खतरनाक हो सकता है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें