फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार, शादी और धोखा' की रहस्मय कहानीः पति-पत्नी और वो फिर घर के अंदर जमीन से निकला कंकाल 

Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 4
गला दबाकर मारने के बाद शव कमरे में ही गाड़ा
प्यार में पागल इंसान क्या नहीं कर सकता इसे बताना और समझाना बड़ा ही मुश्किल है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शिवलोचन नाम के एक शख्स का कंकाल उसके ही घर से जमीन खोदकर निकाला गया। शिवलोचन की पत्नी सात महीने से फरार है। 
जानिए क्या है पूरा मामला....
चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र लोहदा गांव के चुनकी देवी के घर से उसके पुत्र शिवलोचन विश्वकर्मा (38) का शव कंकाल के रूप में जमीन से निकाला गया तो वहां हड़कंप मच गया। पहले तो कोई कंकाल की शिनाख्त नहीं कर सका लेकिन उसकी मां व भाई मूलचंद्र ने हाथ व कपड़े से उसकी शिनाख्त की। अपने ही घर के कमरे में शव दफन और पत्नी-बच्चों के लापता होने पर ग्रामीण व पुलिस अचंभित हो रहे थे। मौके पर एसपी मनोज कुमार झा, सीओ शिवलोचन और थानाध्यक्ष अरुण पाठक मय फोर्स पहुंचे। पंचनामा के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतक की मां व भाई ने उसकी पत्नी व गांव के ही प्रेमी पर हत्या कर शव गाड़ने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गांव के प्रेमी टुल्लू उर्फ रज्जन राजपूत की खोजबीन की तो पता चला कि वह कई माह से गांव से बाहर गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गला दबाकर हत्या  और फिर जमीन में गाड़ दिया...
विज्ञापन

2 of 4
मृतक के परिजनों से बातचीत करते एसपी मनोज कुमार झा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। मृतक शिवलोचन की पत्नी माया का गांव के टुल्लू नामक व्यक्ति से प्रेम चलता था। जिसे लेकर कई बार दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई थी। माया व टुल्लू ने ही मिलकर उसका गला दबाकर हत्या की और फिर जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों बच्चों मांसू व हिमांशू को लेकर फरार हो गए हैं। मृतक के गले में रस्सी बंधी मिली है। इनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दस साल पहले शादी करके लाया था माया को...
विज्ञापन

3 of 4
मृतक की फरार हत्यारोपी पत्नी मायादेवी की फाइल फोटो
मृतक की मां ने बताया कि शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र स्व. चुन्ना लगभग दस साल पूर्व छत्तीसगढ़ के ग्राम देवरी पंधी विलासपुर से मायादेवी से शादी कर उसे लाया था। दोनों के दो बच्चे भी थे। शिवलोचन प्राइवेट वाहन चालक था। जिससे वह कभी कभार ही घर आता था उसकी पत्नी माया अक्सर सास से लड़ती थी जिसके चलते सास गांव के बाहर ढाबा में रहने लगी थी। आठ माह पूर्व अचानक शिवलोचन गायब हो गया। जब शिवलोचन के बारे में पत्नी से पूछते तो कहती की बाहर कमाने गये है करीब चार दिन बाद पत्नी माया मायका ग्राम देवरी पंधी विलासपुर छत्तीसगढ़ जाने की बात कहकर सास को घर की चाभी दे कर चली गई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सफाई के दौरान जमीन के कुछ हिस्से मे दरार दिखाई दी...
विज्ञापन

4 of 4
कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर कंकाल बाहर निकलवाते सीओ व थानाध्यक्ष
दस दिन पहले मृतक की मां घर आकर कमरे की सफाई कर रही थी तभी जमीन के कुछ हिस्से मे दरार दिखाई दी। जिसकी जानकारी उसने अपने लड़के मूलचंद्र व पड़ोसी तथा गांव के चौकीदार को दी जब उक्त सभी दरार वाली जगह का मुआयना किया तो जगह की मिट्टी मुलायम मिली किसी अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद राजापुर तहसीलदार, सीओ व थानाध्यक्ष पहाड़ी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। लगभग चार फुट नीचे पूरा कंकाल मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें