फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पाॅलिसी की किश्त जमा करने के बाद जैसे ही निकला ठेकेदार ताे ऊपर से गिरने लगा गंदा पानी

Wed, 21 Mar 2018 09:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
महाेबा के एक बैंक में ठेकेदार पाॅलिसी की किश्त जमा करके निकला। उसके बैग में किश्त जमा करने के बाद भी कुछ रूपये बचे थे। बैंक के गेट से बाहर अाते ही उनके ऊपर गंदा पानी गिरने लगा इसके बाद जाे कुछ भी हुअा उसपर अाप यकीन नहीं करेंगे। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी शैलेंद्र सिंह बुधवार को एसबीआई बैंक शाखा महोबा में पालिसी जमा करने आया था। पालिसी जमा करने के बाद उसके पास 30 हजार रुपये बच गए। जैसे ही वह बैंक से कुठ कदम आगे परमानंद तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से शिवम निवासी महोबा ने ठेकेदार के ऊपर गंदा पानी डाल दिया और भाग खड़ा हुआ।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद ठेेकेदार पास में लगे हैंडपंप के पास 30 हजार रुपये से भरा बैग रखकर हैंडपंप से कपड़े साफ करने लगा तभी किशोर शिवम अपने दो साथियों के आया और रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। ठेकेदार के चिल्लाने पर भीड़ ने दौड़कर शिवम को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
शिवम ने पकड़े जाने के बाद रुपयों से भरा बैग उछालकर अपने साथी को दे दिया। जिससे उसके साथी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। भीड़ ने शिवम नाम के किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिवम को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। शेष टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें