फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कानपुर देहात पुलिस ने पकड़ी 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब, 1750 पेटियां बरामद

Fri, 23 Nov 2018 06:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में एक बार फिर अवैध शराब की बिक्री का बड़ा खुलासा हुआ है। देहात पुलिस ने हरियाणा से लाई गई 4 करोड़ 14 लाख की शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो कंटेनर ट्रकों से ये शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। दोनों कंटेनरों में 1750 पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी।  
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
कानपुर देहात डेरापुर सीओ तेज बहादुर के निर्देश पर झींझक सिकंदरा रोड पर गुुरुवार की रात मंगलपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मंगलपुर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे, संदलपुर चौकी प्रभारी गजेंन्द्र पाल सिंह, कंचौसी चौकी प्रभारी अनिल भदौरिया, एसआई तिलकधारी सरोज व सर्विलांस टीम ने मंगलपुर बंबे के पास झींझक की तरफ से आये दो कंटेनर ट्रकों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
चालक द्वारा रफ्तार बढ़ाने पर पुलिस टीम ने पीछा करके दोनों कंटेनरों को पकड़ लिया।

4 of 5
डेमो पिक
पुलिस तलाशी में कंटेनर ट्रक संख्या आरजे 52 जीए 0405 में 805 पेटी व कंटेनर ट्रक संख्या एचआर 47सी 7772 में 920 पेटी हरियाणा निर्मित अंगे्रजी शराब लदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
कंटेनर ट्रक में मौजूद चालक शराब डिलीवरी संबंधी कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने कंटेनर ट्रकों समेत सभी 1750 पेटी शराब कब्जे में ले ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें