फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो दिन तक बेटी के प्रेमी को ढूंढता रहा सर्वेश, न मिलने पर काटी लड़की की गर्दन, बोला- अपनी आंखों से जो देखा...

Thu, 04 Mar 2021 10:51 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
हरदोई में ऑनर किलिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के पांडेतारा में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां युवक के साथ बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बौखलाए पिता ने फरसे से बेटी का सिर काट दिया और चोटी पकड़कर सिर लेकर पैदल ही थाने के लिए चल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में ही उसे पकड़ लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी की गर्दन धड़ से अलग करने वाले सर्वेश के सिर पर भी दो दिन से खून सवार था। सर्वेश के मुताबिक उसने दो दिन से न तो खाना खाया और ही न पानी पिया। पहले तो वह बेटी के कथित प्रेमी को खोजता रहा, जब वह नहीं मिला तो बेटी की ही हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
हरदोई में ऑनर किलिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले सर्वेश ने बेटी को परिवार के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद युवक भाग निकला था और फिर गांव नहीं आया।

 

4 of 5
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इधर सर्वेश बदहवास सा हो गया था। पूछताछ के दौरान सर्वेश ने पुलिस को बताया कि उसने दो दिन से कुछ खाया-पिया नहीं और लड़के को ढूंढता रहा। लड़का नहीं मिला तो उसने बुधवार को बेटी की ही हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सर्वेश ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपनी आंखों से जो कुछ देखा, वह बर्दाश्त नहीं हुआ। सर्वेश की पुत्री कक्षा 12 की छात्रा भी थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सर्वेश ने अपनी पुत्री की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें