यूपी में कन्नौज जिले के गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा में 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव गांव के बाहर बने भूसा रखने वाली झोपड़ी में छिपा दिया गया। दूसरे दिन शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
2 of 5
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिमांशु की मौत लाठी-डंडों से पीटने से होना बताया गया है। गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा निवासी दशरथ गौतम कानपुर में स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता है। घर में पत्नी पूनम देवी 14 वर्षीय बेटे हिमांशु, नौ वर्षीय शिवा और सात वर्षीय बेटी स्वाती के साथ रहती है।
विज्ञापन
3 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हिमांशु का जन्मदिन था। इससे घर में तैयारियां चल रही थी। जबकि, दोपहर करीब एक बजे हिमांशु पड़ोस के गांव जोधपुर में चल रही भागवत कथा सुनने की बातकर घर से निकला। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा तो मां पूनम देवी ने पड़ोसियों के साथ खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
4 of 5
कन्नौज में किशोर की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर नरेश प्रजापति की भूसा भरने वाली झोपड़ी में हिमांशु का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए और खोजबीन शुरू की है।
इसी झोपड़ी में मिला किशोर का शव
- फोटो : अमर उजाला
पिता दशरथ ने गांव के सुनील प्रजापति और मनोज प्रजापति के खिलाफ रंजिश के चलते बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।