फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरे साथ धोखा हुआ: पुलिस से दूल्हा बोला- जो तस्वीर दिखाई गई थी उसमें थी लड़की, पर शादी वाले दिन...

Sun, 29 Aug 2021 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी में इटावा के सिविल लाइन थाने में शुक्रवार की शाम एक युवक दूल्हे के लिबास में अपनी मां के साथ पहुंचा। वह बोला, साहब मुझे धोखा दिया गया है। शादी के लिए 20 साल की युवती दिखाई गई। जब वह शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा, तो 45 साल की महिला दुल्हन के चोले में लाकर खड़ी कर दी गई। यह देख कर वह थाने आया है। सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा निवासी शत्रुघन सिंह की शादी शहर के एक मोहल्ले की युवती से तय हुई थी। शत्रुघन ने बताया कि 19 अगस्त को लालपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर में उसे लड़की दिखाई गई थी। तब उसने लड़की को पसंद कर उसे 15 हजार रुपये मुंह दिखाई भी दी थी। शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित विजयपुरा काली माता मंदिर में शादी होना तय था। वह शाम को परिवार के साथ मंदिर पहुंचा तो उसके सामने पहले जो युवती दिखाई गई थी, उसकी जगह 45 साल की महिला को शादी के लिए लाकर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
मां के साथ थाने पहुंचा दूल्हा - फोटो : amar ujala
महिला से शादी से मना करने के साथ ही उसने मुंह दिखाई रस्म में दी गई रकम वापस मांगी, तो लड़की पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मौके की नजाकत देख देख वह परिवार के साथ थाने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
शिकायत लेकर थाने पहुंचा दूल्हा - फोटो : amar ujala
युवक ने तहरीर में गांव के दो लोगों ने नाम भी लिखे है, जिन पर शादी तय कराने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया तहरीर के आधार मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। शत्रुघन ने बताया कि गांव के दो दलालों ने मेरे 35 हजार रुपये ठग लिए और शादी करने के लिए मुझे नीलकंठ मंदिर में एक लड़की दिखा दी।

4 of 5
पीड़ित की शिकायत सुनते दरोगा - फोटो : amar ujala
जिसकी उम्र 20 वर्ष थी। मैंने उस लड़की के हाथ में 15 हजार रुपये नगद और एक मिठाई का डिब्बा शगुन के तौर पर दिए थे। उसके साथ उसकी मौसी आई थीं। शादी पक्की हो गई थी। बातचीत भी कर ली गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूल्हन देख भाग गया दूल्हा - फोटो : amar ujala
फिर काली मंदिर पर शादी के लिए बुलाया गया था। जैसे ही भांवरें पड़ने वाली रस्म होनी थी, मेरी मां ने देखा कि वो लड़की नहीं थी, 45 वर्षीय औरत थी, उस महिला के आगे मैं उसका बच्चा लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें