फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने आई युवती के साथ सुरक्षा गार्डों ने किया गैंगरेप

Fri, 23 Feb 2018 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राजकीय मेडिकल कालेज
यूपी के कन्नाैज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां इलाज के लिए अाई एक युवती काे सुरक्षा गार्डों ने अपनी हवास का शिकार बना उसके साथ गैंग रेप किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर जब वहां लाेग पहुंचे ताे सुरक्षा गार्ड वहां से भाग निकले। 


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र  निवासी एक युवती ने करीब 15 दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कान का आपरेशन कराया था। वह गुरुवार को ओपीडी में दवा लेने आई। युवती ने बताया कि सुरक्षा गार्ड उसे दवा दिलाने के बहाने ऊपर के एक वार्ड में ले गये। वहां उसका एक और साथी आ गया। दोनों ने उसे दबोच कर उसका रेप किया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
कुछ देर बाद युवती के चीखने की आवाज सुनकर वहां तीमारदार पहुंच गए। तीमारदारों और आरोपियों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान दोनों चमका देकर माैके से भाग निकले। युवती कालेज के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिलीप सिंह के पास पहुंची। उसने पूरा वाकया बताया। कालेज प्रशासन की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
डा. दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मेडिकल काॅलेज में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात है। उन्हें आउटसोिर्सिंग के आधार पर तैनात किया गया है। उन्हें बर्खास्त करने के लिए लिखापढ़ी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार वशिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें