फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाेन पर प्रेमी बन चाचा ने भतीजी को प्रेमजाल में फसाया फिर बनाया अपनी हवस का शिकार

Sat, 17 Mar 2018 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में रिश्ताें काे शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने अाया है। यहां एक चाचा ने अपनी सगी भतीजी काे एक युवती की सहायता से प्रेमजाल में फसा कर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानिए चाचा की दरिंदगी की दास्ता। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका चाचा जुग्गीलाल सूरत में काम करता है। उसके घर के बगल में सुदामा का घर है। सुदामा की पुत्री उसकी सहेली है। इसलिए उसके घर पर अाना जाना है। सुदामा की पुत्री ने एक दिन किशोरी की एक लड़के से फोन पर बात कराई। बात करने वाला युवक कोई और नहीं किशोरी का चाचा ही था।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
फोन पर बात करने वाले युवक ने अपने पास बहुत धन व वाहन होने का लालच देकर शादी करने की बात कही। इससे किशोरी उससे बात करने लगी और दोनों में प्रेम हो गया। करीब एक माह पहले आरोपी सूरत से गांव आया। 21 फरवरी की शाम करीब छह बजे किशोरी का पारिवारिक चाचा सर्वेश उसके घर आया और कहा कि उसे चाची बुला रही है। इस पर किशोरी वहां चली गई।

 

4 of 5
डेमाे पिक
उसका कहना है कि जुग्गीलाल ने उसका अपहरण कर लिया, जिसमें सर्वेश, सुनील आदि ने सहयोग किया। पीड़िता ने बताया कि फतेहपुर जाने की तैयारी हो रही थी तभी बकेवर थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस यहां से लेकर सुमेरपुर थाने ले आई। जहां पुलिस ने उसके ऊपर दबाव बनाया कि अपनी मर्जी से जाने की बात न्यायालय में कहना। ऐसा न कहोगी तो तुम भी जेल चली जाओगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
24 फरवरी को उसने न्यायालय में यही बयान दिया। न्यायालय में उसके माता मौजूद न होने पर उसे नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया। आरोपी चाचा को पुलिस ने अपहरण की धारा में जेल भेज दिया। नारी निकेतन से आने के बाद शुक्रवार को मुख्यालय पहुंची किशोरी ने चाचा पर दुष्कर्म व अन्य पर सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें