फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटक रही थी लड़की की लाश, हाथ पर पेपर पिन से गाेदे गए नामाें काे पढ़कर पुलिस के हाेश उड़े

Sun, 18 Mar 2018 08:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बेटी की माैत पर बेसुध हुए परिजन
कानपुर देहात के सिकंदरा थाने में दिनदहाड़े पेड़ पर लटका हुअा लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटक रहे शव काे नीचे उतारा। इस दाैरान पुलिस काे लड़की के हाथ पुर कुछ लिखा मिला जिसने सभी के हाेश उड़ा दिए। 

 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
सिकंदरा थाना क्षेत्र केरसधान के मजरा चितवाखेड़ा निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी बहन नेहा(23) शनिवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर गई थी। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनाें काे उसकी चिंता हुई। पड़ोसियो के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद देर रात नेहा का शव गांव के ही संजू मिश्र के खेत में नीम के पेड़ से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बदहवास हुईं महिलाएं
सूचना पर डीएसपी अर्पित कपूर ने पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। महिला पुलिस ने जांच की तो मृतक के दाहिने हाथ में पेपर पिन से तीन नाम गुदे हुए मिले। यह देखकर पुलिस के हाेश फाख्ता हाे गए। हाथ पर रसधान निवासी संजू, सोनू और एक महिला का नाम लिखा था। हाथ पर यह भी लिखा था कि इन तीनों को फांसी की सजा दिलाई जाये। अमित ने तहरीर देते हुए बताया कि संजू और सोनू से प्रेम प्रकरण के संबंध में नेहा का मिलना जुलना था।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इनके दबाव में आकर उसने आत्महत्या की। नेहा बीए फाइनल की परीक्षा दे रही थी। शनिवार को डुबकी स्थित महाविद्यालय से परीक्षा देकर आई थी। वापस लौटकर उसने घर में दोनों युवकाें द्वारा परेशान किए जाने पर शिकायत भी की थी। रसधान चौकी इंचार्ज नगेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें