फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाेद में दुधमुंही बच्ची काे लेकर गैंगरेप पीड़िता काट रही है अधिकारियाें की चाैखट के चक्कर

Wed, 18 Apr 2018 06:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
कठुअा रेप कांड अाैर उन्नाव रेप केस काे लेकर पूरे देश में विराेध जताया जा रहा है। हर काेई रेप पीड़िता काे न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा है पर चित्रकूट में गैंगरेप की शिकार एक महिला महीनाें से अधिकारियाें की चाैखट के चक्कर काट-काट कर थक गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
चित्रकूट निवासी एक गैंगरेप पीड़िता दुधमुंही बालिका को लेकर न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों पर आरोपी से सांठगांठ करने का आरोप लगाकर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उसने बताया कि आरोपी उसकी हत्या भी करा सकते हैं आए दिन धमकी दी जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई पीड़िता ने बताया कि उसके साथ सन 2017 में कर्वी निवासी मानसिंह, छोटेलाल व नंदकिशोर ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद अदालत के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब पुलिस जांच अधिकारी ने आरोपियों के साथ मिलकर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 13 अप्रैल की देर शाम को उसे रानीपुर भट्ट के पास आरोपियों ने पकड़कर पीटा और मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को पकड़कर छोड़ देती है और कागज में अपनी ड्यूटी पूरी दिखा रही है। उसे अपनी व बच्चों की जान का खतरा बना है। इसके विरोध में गुरुवार से एसपी कार्यालय के सामने अनशन शुरू करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें