राेते बिलखते परिजन
घायलों में अनुराग की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों का रीजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी, प्रापर्टी, ठेकेदारी, लेनदेन और व्यक्तिगत रंजिश के बिन्दु पर जांच कर रही है। अनुराग (36) मूल रूप से कानपुर देहात के बिकरू गांव, शिवली के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रही हैं। अनुराग जिला पंचायत में सिविल की ठेकेदारी करते हैं। 25 मार्च को वह पत्नी रीता बेटे और बेटी शिवानी के साथ कश्यप नगर में रहने आए थे।